Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पाकिस्तान से भी क्रूर बन गया बांग्लादेश, हिंदुओं पर किए 2200 हमले

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 20, 2024
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
attacks on Hindus in Bangladesh
20
SHARES
652
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद से हिंदुओं के खिलाफ जमकर हिंसा हो रही है, लेकिन अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस मानने को तैयार नहीं हैं। अब भारत सरकार ने हिंसा पर बांग्लादेश के झूठ की पोल खोल दी है। संसद में दिए एक जवाब में विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया है कि इस साल आठ दिसंबर तक बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों के खिलाफ 2200 हमले हुए हैं, जबकि अक्टूबर तक पाकिस्तान में इस साल हिंदुओं पर 112 हमलों की घटनाएं सामने आई हैं। याी कि इससे साफ है कि बांग्लादेश हिंदुओं के खिलाफ पाकिस्तान से भी ज्यादा क्रूरता दिखा रहा है।

विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने संसद में आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बांग्लादेश में साल 2022 में जहां 47 हमले हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ सामने आए, तो पाकिस्तान में यह संख्या 241 थी। इसके बाद 2021 में बांग्लादेश में 302 मामले सामने आए और पाकिस्तान में 103। वहीं, इस साल बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसाओं पर जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। आठ दिसंबर, 2024 तक बांग्लादेश में हिंसा के 2200 मामले सामने आ चुके हैं और पाकिस्तान में यह संख्या 112 है।

इन्हें भी पढ़े

EPFO

अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा

April 2, 2026
India will not be able to go to Iran

ईरान नहीं जा पाएगा भारत में जुटाया गया चंदा! जानिए क्यों?

April 2, 2026
pan card

आज से PAN Card के बदले नियम, अब इन 5 डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं बनेगा कार्ड

April 2, 2026
ATM card

अब अलर्ट रहें ATM यूजर्स, वरना भारी पड़ेगा हर ट्रांजैक्शन

April 2, 2026
Load More

विदेश राज्य मंत्री ने बताया है कि इन हिंसा की घटनाओं को सरकार ने गंभीरता से लिया है और बांग्लादेश की सरकार के सामने चिंताओं को उठाया है। सरकार को उम्मीद है कि बांग्लादेश सरकार हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कड़े और जरूरी कदम उठाएगी। विदेश सचिव की बांग्लादेश की यात्रा के दौरान भी यही मैसेज दिया गया है। ढाका में स्थित भारतीय दूतावास भी करीब से हमले की घटनाओं पर नजर बनाए हुए है।

इसके साथ ही, विदेश राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि भारत सरकार ने पाकिस्तान से धार्मिक असहिष्णुता, सांप्रदायिक हिंसा, व्यवस्थागत उत्पीड़न और अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों को रोकने तथा उनकी सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है। मंत्री ने कहा, “भारत उचित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की दुर्दशा को उजागर करना जारी रखता है।” मंत्री ने कहा कि अन्य पड़ोसी देशों (पाकिस्तान और बांग्लादेश को छोड़कर) में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मामले शून्य हैं।

सिंह से पिछले तीन वर्षों के दौरान पड़ोसी देशों में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के कुल मामलों की संख्या, देशवार और वर्षवार; और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए मंत्रालय द्वारा उठाए गए या प्रस्तावित कदमों, जिसमें राजनयिक हस्तक्षेप और राहत उपाय शामिल हैं, के बारे में पूछा गया था।

बता दें कि अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन के कारण अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध गंभीर तनाव में आ गए। हसीना के भारत में शरण लेने के कुछ दिनों बाद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस सत्ता में आए। वह बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में नेतृत्व करते हैं। हिंदुओं पर हमलों और चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी को लेकर हाल के हफ्तों में दोनों देशों के बीच संबंध और खराब हो गए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

नागदेवता मंदिर में सीएम धामी ने की पूजा अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

April 17, 2023
Digvijaynath

पुण्यतिथि पर विशेष: नाम के नहीं सचमुच के दिग्विजयी थे दिग्विजयनाथ

September 29, 2023
Vishwa Hindu Parishad

विश्व हिंदू परिषद ने फूंका आतंकवाद का पुतला, दीप प्रज्वलन कर दी श्रद्धांजलि

April 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.