Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

BBC के दिल्ली और मुंबई दफ्तर सील, आयकर विभाग का सर्च और सर्वे जारी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 14, 2023
in राष्ट्रीय
A A
BBC
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन यानी BBC के खिलाफ आयकर विभाग ने कार्रवाई की है। खबर है कि मंगलवार को अधिकारी मीडिया संस्थान के राजधानी दिल्ली स्थित दफ्तर पर पहुंचे। फिलहाल, जांच जारी है। कहा जा रहा है कि अधिकारी कुछ जानकारियों को वेरिफाई करने के लिए पहुंचे हैं। हाल ही के दिनों में बीबीसी गुजरात दंगों और रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बनाई गई वीडियो सीरीज के चलते चर्चा में रही थी।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अधिकारी बीबीसी के दिल्ली दफ्तर में मौजूद हैं। अधिकारियों ने कहा, ‘यह सर्वे है रेड नहीं।’ एक अन्य अधिकारी ने कहा कि कुछ अनियमितताओं के इनपुट्स के आधार पर बीबीसी से जुड़े कुछ मामलों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया, ‘इन अनियमतताओं का पता लगाने के लिए सर्वे किए जाते हैं। सर्वे के बाद ही साफ हो सकेगा कि जानबूझकर अनियमतताओं को अंजाम दिया गया था या नहीं।’

इन्हें भी पढ़े

EPFO

अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा

April 2, 2026
India will not be able to go to Iran

ईरान नहीं जा पाएगा भारत में जुटाया गया चंदा! जानिए क्यों?

April 2, 2026
pan card

आज से PAN Card के बदले नियम, अब इन 5 डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं बनेगा कार्ड

April 2, 2026
ATM card

अब अलर्ट रहें ATM यूजर्स, वरना भारी पड़ेगा हर ट्रांजैक्शन

April 2, 2026
Load More

अब आगे क्या

सर्वे के बाद आयकर विभाग BBC की वित्तीय दस्तावेजों की जांच करेगा और रिपोर्ट बनाकर आगे संबंधित अधिकारी को पहुंचाएगा। अगर किसी तरह की अनियमितता पाई जाती है, तो औपचारिक जांच शुरू की जाएगी। अधिकारियों की टीम सुबह करीब 11.20 बजे कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित दफ्तर में पहुंची थी।

दफ्तर किए सील

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयकर विभाग के  करीब अधिकारी ब्यूरो पर पहुंचे हैं और दफ्तर को पूरी तरह सील कर दिया है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि सभी कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की इस कार्रवाई के बारे में मीडिया संस्थान के लंदन स्थित कार्यालय को भी जानकारी दे दी गई है।

मुंबई दफ्तर भी पहुंचे IT विभाग के अधिकारी

दिल्ली के अलावा आयकर विभाग के अधिकारी सर्वे के लिए मुंबई में सांता क्रूज स्थित बीबीसी स्टूडियो भी पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि विभाग वित्तीय अनियमतताओं से जुड़ी जानकारियां जुटा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कर्मचारियों के फोन ले लिए गए हैं।

SC ने किया बैन से इनकार

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में भारत में बीबीसी के काम करने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। शुक्रवार को शीर्ष न्यायलय ने याचिका को खारिज कर दिया था। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एमएम सुंदरेश की बेंच ने कहा था कि कोर्ट सेंसरशिप नहीं लगा सकता। याचिकाकर्ता ने साथ ही NIA जांच की मांग की थी।

डॉक्युमेंट्री पर जमकर हुआ विवाद

भारत सरकार ने इसे ‘प्रोपेगैंडा पीस’ बताया था। साथ ही जनवरी में इसके प्रसारण पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सड़क से लेकर संसद तक जमकर विवाद खड़ा हो गया था। तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस समेत कई दल प्रसारण पर रोक लगाने के खिलाफ सवाल उठा रहे थे। वहीं, राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय समेत कई शिक्षण संस्थानों में डॉक्युमेंट्री के प्रदर्शन पर तनाव की स्थिति बन गई थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Way to Journalism

‘वे टू जर्नलिज्म’ पुस्तक के हिंदी संस्करण पर सीएम धामी ने लेखक प्रकाश मेहरा को दी शुभकामना

March 3, 2025
news paper

समस्याओं को कम किया जा सकता है, अगर खबरों पर स्वतः संज्ञान ले अधिकारी    

September 13, 2023
make friend

आओ दोस्त बनाएं

December 11, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.