नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मैच में मेन इन ब्लू का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम इंडिया ने चौथे दिन ही कमाल का प्रदर्शन करते हुए मैच को 280 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम भी कर लिया। अब दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में 27 सितंबर से खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले भारतीय टीम की टेंशन बढ़ चुकी है। भारत के 3 बड़े नाम पहले टेस्ट मैच में फ्लॉप हुए हैं।
भारतीय टीम की बढ़ी टेंशन!
पहले टेस्ट मैच में भारत के 3 बड़े खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं, जिसमें पहला नाम कप्तान रोहित शर्मा का आता है, जिन्होंने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में केवल 11 रन बनाए। इसके अलावा विराट कोहली भी पहले मैच में बड़ी पारी खेलने में विफल रहे। उन्होंने 23 रन बनाए थे। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने भी 2 विकेट अपने नाम किए थे। इन 3 खिलाड़ियों का प्रदर्शन मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।







