Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

(कानपुर) बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की मां-बाप की हत्या:दंपती ने ली थी बेटी गोद

करोड़ों की प्रॉपर्टी हथियाना चाहते थे बेटी और उसका प्रेमी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 6, 2022
in जुर्म
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कानपुर 6 जुलाई (आरएनएस)। बर्रा 2 में बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर मां-बाप की हत्या की है। बेटी ने रात को मां-बाप और भाई को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। जब सब बेहोश हो गए तो देर रात प्रेमी को बुलाया। फिर मां-बाप की चापड़ से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद जब प्रेमी चला गया तो उसने शोर मचाया। घर की पहली मंजिल पर सो रहा भाई आया तो बहन ने बताया कि तीन नकाबपोश लोगों ने हत्या की है।

बेटी ने पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की। वह रोने का नाटक करती रही। लेकिन, सीसीटीवी फुटेज और मौका-ए-वारदात पर मिले सबूत के आधार पर पुलिस ने 10 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके प्रेमी के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। लडक़ी के मां-बाप की हत्या करने की दो वजह सामने आई है। पहली, वह प्रेमी से शादी का विरोध कर रहे थे। दूसरा-पिता के नाम करोड़ों की प्रॉपर्टी थी। बेटी और प्रेमी उसे हथियाना चाहते थे। वहीं मुंबई में बैठकर हत्या की स्क्रिप्ट लिखने वाला सैन्यकर्मी प्रेमी को भी मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाने के लिए कानपुर पुलिस की टीम मुंबई रवाना हो गई है। आरोपित बेटी ने स्वीकार किया है कि घर आए प्रेमी के भाई से पहले शारीरिक संबंध बनाए और फिर सम्पत्ति के लालच में पालने वाले मां-बाप की हत्या की।

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

फर्जी मेडिकल वीजा के जरिए बुल्गारिया भागने की तैयारी, दिल्ली में 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

March 13, 2026
CBI

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई सख्त, एक अधिकारी गिरफ्तार

March 11, 2026
murder

दिल्ली : पानी का गुब्बारा बना बवाल की वजह, कट्टरपंथियों ने हिंदू युवक को दी दर्दनाक मौत

March 6, 2026
अश्लील

पत्नी की अश्लील तस्वीर और फोन नंबर इंटरनेट पर डाला, लगाई ऑनलाइन बोली

March 4, 2026
Load More

सेना का जवान और उसका भाई है हत्या का मास्टरमाइंड
कोमल के प्रेम संबंध फतेहपुर जिले के गांव शाहजहांपुर के रहने वाले राहुल उत्तम से थे। राहुल उसकी मौसी का रिश्तेदार है। वह सेना में है और मुंबई में काम कर रहा है। सेना के जवान राहुल के भाई रोहित के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया। प्लान था कि कोमल अपने मां-बाप की हत्या कर भाई को उसमें फंसाएगी।

खून की धार देख बदहवास हो गया था प्रेमी का भाई
डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया, ‘’बर्रा-2 इलाके में ईडब्लूएस कॉलोनी में रहने वाले 61 साल के मुन्नालाल ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से सुपरवाइजर पद से रिटायर हुए थे। घर में 55 साल की उनकी पत्नी राजदेवी, बेटी कोमल और बेटा अनूप रहता है। सोमवार सुबह घर में ही मुन्नालाल और उनकी पत्नी राजदेवी की हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में बेटी ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। बेटी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने प्रेमी राहुल के भाई रोहित के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि कोमल ने रात में माता-पिता और भाई अनूप को नशीला जूस पिला दिया था।

भाई को फांसी पर लटकाने की तैयारी थी
पुलिस की पूछताछ में कोमल ने बताया कि उन लोगों ने प्लान तैयार किया था कि मां और पिता की हत्या करेंगे। इसके बाद नशे में सो रहे भाई अनूप को फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा। इसके बाद पूरे कांड को इस तरह से दिखाया जाएगा कि भाई ने माता-पिता की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी है।
अनूप ने रात को पूरा जूस नहीं पिया था। जूस पीने के बाद उसे उल्टी हो गई थी। इसके चलते वह बेहोश नहीं हुआ सिर्फ गहरी नींद में था। कोमल और उसके प्रेमी और प्रेमी के भाई को डर था कि अगर भाई को हिलाया-डुलाया तो वह जागकर विरोध भी कर सकता है। इसलिए, उन्होंने भाई को फंदे पर लटकाने का प्लान ड्रॉप कर दिया। इसके बाद कोमल ने भाई की ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप मढ़ दिया। बता दें, कोमल के भाई की पत्नी शादी के 10 दिन बाद ही मायके चली गई थी। दोनों के बीच तब से विवाद चल रहा है।

करोड़ों की प्रॉपर्टी की अकेले बनना चाहती थी मालकिन
कोमल करोड़ों की प्रॉपर्टी की अकेले मालकिन बनना चाहती थी। गन फैक्ट्री से रिटायर मुन्नालाल के पास बर्रा दो वाला मकान के साथ ही शहर में ही करोड़ों रुपए के प्लॉट और मकान थे। सरसौल के प्रेमपुर गांव में भी कई बीघा जमीन है। कोमल को लगा कि तीनों की हत्या के बाद वह अपने प्रेमी के साथ शादी कर लेगी। इसके बाद करोड़ों की प्रॉपर्टी पर प्रेमी के साथ राज करेगी।

गोद ली हुई बेटी ने जघन्य हत्याकांड को दिया अंजाम
पुलिस का कहना है कि मृतक दंपति के कोई बेटी नहीं थी, सिर्फ इकलौता बेटा था। उन्हें बेटी की बहुत तमन्ना थी, लेकिन उनके दूसरी संतान नहीं हो सकती थी। तब मुन्नालाल ने अपने भाई रामकुमार की बेटी को गोद लिया था। वादा किया था कि बेटी को पढ़ाने लिखाने के साथ ही अच्छी शादी करेंगे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि गोद ली हुई बेटी ही एक दिन पूरे परिवार के लिए काल बन जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

नमामि गंगे: देश की संकल्प शक्ति का निर्मल और अविरल प्रमाण

January 4, 2023

सत्ता के लिए विचारधारा को लात!

August 22, 2022
Landslide

कौन लाया पहाड़ पर बर्बादी, बेरहम विकास या बढ़ती आबादी?

August 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!
  • होर्मुज में तनाव से कांपी दुनिया: इंडिया की तरफ उम्मीद से देख रहा US
  • फर्जी मेडिकल वीजा के जरिए बुल्गारिया भागने की तैयारी, दिल्ली में 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.