Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा दावा लाएंगे उत्तराखंड में सियासी भूचाल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 13, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
Harish rawat
13
SHARES
425
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: उत्तराखंड की सियासत में भाजपा के नेताओं की दिल्ली दौड़ को लेकर सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। लगातार भाजपा के नेताओं की पीएम मोदी से लेकर बड़े नेताओं से मुलाकात का दौर जारी है। इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली में डटे हैं। जिसके बाद एक बार फिर सियासत गरमा गई है। जिसके सियासी मायने भी तलाशे जा रहे हैं।

इस बीच कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत की फेसबुक पोस्ट ने भी नया सियासी बवंडर खड़ा कर दिया है। हरीश रावत ने लिखा है कि वे जब दिल्ली आए तो कुछ पत्रकार और राजनीति के जानकारों से मिले। हरीश रावत ने कहा कि यहां उन्हें पुराने भाजपाई ने भी चौंकाने वाली जानकारी मिली है कि सांसद बड़ा दबाव डाल रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
Load More

हरीश रावत का कहना है कि भाजपा में जो उज्याडू़ बल्द हैं वो बड़ी तमन्नाएं लगने लगे हैं। उज्याडू़ बल्द हरीश रावत ने कांग्रेस सरकार को गिराने वाले और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए नेताओं को कहा है। इसके साथ ही हरीश रावत का आगे कहना है कि मुझे जो जानकारी मिली है उसके अनुसार कुछ न कुछ है, अब और यूं भी नीचे परिवर्तन करते रहो और ऊपर जमे रहो, यह भाजपा का राजनीतिक मंत्र है।

हरीश रावत की इस पोस्ट से उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर सियासी भूचाल आने के संकेत साफ नजर आ रहे हैं। हरीश रावत की इस पोस्ट के बाद भाजपा का भी बयान सामने आया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत को अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल मे कांग्रेस मे हुए बिखराव की भनक तो लग नही पायी और अब वह विरोधी भाजपा मे कुछ होने का दावा कर रहे हैं जो कि हास्यास्पद है।

उन्होंने कहा कि हरदा दुखी है और उन्हें कांग्रेस मे अहमियत नही मिल रही है। उन्होंने कहा कि सांसदो, राज्य के सीएम और मंत्री पीएम और वरिष्ठ नेताओं से मिलना आम बात है। यह सुखद है कि पीएम मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात सहज है। कांग्रेस अपने आला कमान की खूबियों से वाकिफ है, क्योंकि वहाँ किसी राज्य का सीएम भी वेटिंग लिस्ट मे रहता है। इसलिए उनके लिए यह आश्चर्यजनक होता है।

चौहान ने कहा कि हरदा अपनी पार्टी के कथित उज्याडु बल्द से दुखी हैं और वह अब सबको उज्याडु की श्रेणी मे रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरदा कांग्रेस को अपने अनुभव का लाभ नही दिला पाए और राज्य तथा केंद्रीय स्तर पर अलग थलग पड़ गए हैं। वह ऐसे चौकाने वाले बयान से अपनी अहमियत साबित करना चाह रहे हैं। हालांकि वह जो सूंघने का दावा कर रहे हैं वह कांग्रेस की उपज है और वह उस अफवाह को आगे बढ़ाने की असफल कोशिश कर रहे हैं।

हरीश रावत की पोस्ट में कुछ न कुछ है के बाद जिस तरह से भाजपा ने तुरंत पलटवार किया उसको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर हरीश रावत के इस बयान को भाजपा ने इतनी गंभीरता से क्यों लिया। ऐसे में जिस तरह की दिल्ली दौड़ उत्तराखंड में भाजपा की अंदरखाने चल रही है। उसके सियासी मायने तलाशने का क्रम जारी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ahmedabad plane crash death

PM मोदी का अहमदाबाद दौरा… हादसे के घावों पर मरहम, घायलों से की मुलाकात

June 13, 2025
जोरदार प्रदर्शन

छात्रों का जोरदार प्रदर्शन…बिहार के युवा जागे, डोमिसाइल नीति का हक मांगे !

June 6, 2025
cm dhami

साहित्य और लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : CM धामी

November 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.