Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

बिहार में निवेश के लिए निवेशकों को भारत में बेहतरीन अवसर एवं पैकेज प्रदान कर रहा है बिहार सरकार : कुंदन कुमार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 25, 2025
in राज्य, विशेष
A A
Bihar Government
18
SHARES
588
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार सिंह कंडारी


नई दिल्ली: भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में 14 से 27 नवम्बर 2025 तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आज दिनांक 23 नवंबर 2025 को बिहार दिवस समारोह का आयोजन किया गया l इस अवसर पर बिहार सरकार के उद्योग विभाग एवं बिहार सूचना केंद्र, दिल्ली द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया l वहीं बिहार दिवस समारोह के अवसर पर भारत मंडपम के एमपीथिएटर 1 में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

इन्हें भी पढ़े

Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
cm dhami

भाजपा सरकार के 4 साल, CM धामी ने याद किया पीएम मोदी का संकल्प

March 23, 2026
cm dhami

CM धामी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

March 23, 2026
Load More

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार से आए लोक कलाकारों ने अपनी गीत संगीत एवं मनमोहक नृत्य से लोगों का मन मोह लिया l सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले आयोजित प्रेस वार्ता को दिल्ली में बिहार सरकार के स्थानिक आयुक्त एवं बिहार सरकार के इनवेस्टमेंट कमिश्नर व बिआडा ( बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी) के एम डी श्री कुंदन कुमार ( आई ए एस) एवं उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव श्री अनिल कुमार ने संबोधित किया l प्रेस वार्ता का संचालन बिहार सूचना केंद्र, दिल्ली ने की I इस अवसर पर बिहार पवेलियन के निदेशक संजय कुमार सिंह सहित उद्योग विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद रहे l

Bihar Government

श्री कुंदन कुमार ने कहा कि 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में बिहार पवेलियन को इस बार के IITF 2025 के थीम: “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अनुरूप सजाते हुए इनमें बिहार के योगदान को दर्शाया गया है l बिहार पवेलियन को बिहार के लोक कलाकारों ने अपने हाथों से बिहार के लोक कलाओं से बेहतरीन रूप से सजाया है जो बिहार पवेलियन को खास बनाया है एवं लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है l

इस वर्ष बिहार मंडप के मुख्य द्वार को सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में निर्माण हो रहा सीतामाता का मंदिर (प्रस्तावित ) का प्रारूप बनाया गया है एवं मुख्य द्वार के बगल में पावापुरी मंदिर के प्रारूप का निर्माण किया गया है वहीं दीवारों पर राजगीर का विश्व शांति स्तूप, पटना मेट्रो एवं अन्य द्वार को महाबोधि मंदिर का प्रारूप दिया गया है l बिहार मंडप के सेन्ट्रल हॉल में बना बिहार संग्रहालय लोगों को आकर्षित कर रहा है l

श्री कुंदन कुमार ने व्यापार मेले से लोगों को बिहार में निवेश करने का आह्वाहन करते हुए कहा कि बिहार सरकार की नई उद्योगिक निवेश पॉलिसी 2025 भारत का श्रेष्ठतम निवेश पॉलिसी है, इसलिए सभी को आह्वाहन कर रहा हूं कि बिहार में निवेश करें एवं मिलने वाले बेहतरीन पैकेज का लाभ उठाएं l

इसके अलावा निवेशकों को जीएसटी एवं अन्य चीजों पर भी भारत में सबसे आकर्षक छूट प्रदान किया जा रही है l उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार उद्योग एवं शहरी विकास में भी अग्रणी राज्य बनेगा I

बिहार पवेलियन के बारे में जानकारी देते हुए श्री कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार पवेलियन में हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, बिहार खादी बोर्ड, जीविका, बिहार सरकार के बीएडा एवं पर्यटन विभाग के 65 स्टॉल है, जिनमें 5 जीविका दीदी, 5 बिहार खादी बोर्ड ,3 बिहार सरकार के पर्यटन विभाग दो बीएडा, दो आम्रपाली इंपोरियम, सुधा, बिहार के सुप्रसिद्ध कतरनी , स्वर्ण मंसूरी एवं सोनम चावल, प्रमोद मल्टीफूड्स सहित बिहार के नायाब हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट उत्पादों के स्टॉल है l वहीं पवेलियन के केंद्रीय कक्ष में बिहार संग्रहालय के प्रदर्शनी एवं केंद्रीय हॉल में लोक कलाकारों द्वारा गायन भी लोगों को आकर्षित कर रहा है l

इसके अलावा मेले के राज्य फूड कोर्ट में जीविका दीदी द्वारा संचालित दीदी की रसोई में बिहार के पारंपरिक व्यंजन भी लोगों को लुभा रहा है l उन्होंने कहा कि बिहार पवेलियन में इस बार मेले के थीम के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत में महिलाओं के योगदान को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है I पार्टनर स्टेट बिहार का बिहार मंडप को बिहार सरकार के उद्योग विभाग के उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान इस बार आई.टी.पी.ओ. द्वारा इस वर्ष मेले की थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत के अनुरूप नायाब रूप दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Central government started public welfare

शहरीकृत गावों में भी शुरू हुई केंद्र सरकार ने जन-हितैषी योजनाएं

August 29, 2024
TERI Summit pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के साथ  करेंगे बातचीत

May 31, 2022
Twitter

सरकार कैसे तय करे संदेश सही या गलत?

July 12, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.