नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि, गांधी परिवार को विरासत में भ्रष्टाचार मिला है। पात्रा ने कहा कि, पूर्व पीएम नेहरु जी के दौर से ही कांग्रेस लगातार भ्रष्टाचार करती आ रही है। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी जमानत पर बाहर हैं। हाल ही में, जब दोनों को जांच एजेंसियों की ओर से जांच के लिए बुलाया गया, तो कांग्रेस ने विघटनकारी होने की कोशिश की। इसने एजेंसियों पर दबाव बनाने और तबाही फैलाने की कोशिश की।
पीएम मोदी ने देश में चलाई भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम
संबित पात्रा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में भ्रष्टाचार विरोध मुहिम चलाई है। यही वजह है कि राजनीतिक दल परेशान हो रहे हैं। जिनको करप्शन की आदत पड़ चुकी हो, उनके लिए तो ये परेशानी का दौर है। पात्रा गाधी परिवार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, गांधी परिवार को भ्रष्टाचार विरासत में मिला है। पीढ़ी दर पीढ़ी भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त है।
2013 से हो रही नेशनल हेराल्ड केस की जांच
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि, 2013 से नेशनल हेराल्ड केस की जांच हो रही है। चंद्रभान गुप्ता ने भी नेशनल हेराल्ड केस के बारे में लिखा है।
गुलाम नबी ने भी गांधी परिवार की सच्चाई बताई
यही नहीं संबित पात्रा ने कहा कि, गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे में लिखी बातों ने भी गांधी परिवार की सच्चाई खोल कर रख दी है। आजाद ने अपने खत में साफ लिखा कि कांग्रेस के बदतर हालातों के जिम्मेदार राहुल गांधी है। यहां पर सिर्फ रिमोट कंट्रोल मॉडल पर सरकार चल रही है।
भारत जोड़ो नहीं गांधी परिवार बचाओं आंदोलन हो रहा शुरू
कांग्रेस भारत जोड़ो आंदोलन शुरू कर रही है, इसको लेकर भी बीजेपी ने तंज कसा और कहा कि, ये भारत जोड़ो आंदोलन नहीं बल्कि गांधी परिवार बचाओ आंदोलन शुरू हो रहा है। जो भ्रष्ट्चार छोड़ेगा वही भारत जोड़ेगा। संबित पात्रा ने कहा कि, कांग्रेस की ओपनिवेशक सोच जाती नहीं है।







