Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

एमसीडी उपचुनाव: भाजपा ने ‘कोविड हीरो’ अंजुम मंडल पर जताया भरोसा!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 19, 2025
in दिल्ली, विशेष
A A
Anjum Mandal
15
SHARES
511
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर


नई दिल्ली: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश वार्ड से होने वाले आगामी एमसीडी उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कोविड काल के दौरान बेहतरीन सामाजिक सेवा का उदाहरण पेश करने वाली अंजुम मंडल को अपना प्रत्याशी बनाया है। महामारी के सबसे कठिन दिनों में अंजुम ने न सिर्फ साहस और संवेदनशीलता दिखाई, बल्कि जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी सहयोग भी दिया।

इन्हें भी पढ़े

akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
pm modi

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी बोले- संकट है, लेकिन घबराना नहीं

March 23, 2026
Load More

कोरोना वायरस 2019 के चरम समय में, जब पूरा शहर लॉकडाउन में था और लोग घरों में कैद थे, अंजुम मंडल और उनकी टीम ने उन परिवारों तक घर का बना मुफ्त भोजन पहुंचाया जो बीमारी से जूझ रहे थे और जिनके पास सहायता का कोई साधन नहीं था।

जरूरतमंद परिवारों की तलाश की

इस सेवा का प्रारंभ तब हुआ जब अंजुम की एक पड़ोसन कोरोना संक्रमित हो गईं और उनके बच्चे विदेश में थे। उनका देखभाल करने वाला कोई नहीं था। अंजुम और उनके परिवार ने उस महिला को भोजन उपलब्ध कराया। इसी घटना से प्रेरित होकर उन्होंने ऐसे और भी जरूरतमंद परिवारों की तलाश की और सहायता का दायरा बढ़ाया।

धीरे-धीरे कई परिवार स्वयंसेवक के रूप में उनसे जुड़े, जिन्होंने भोजन बनाने और पैक करने का जिम्मा संभाला। डिलीवरी रायडर्स के खर्च की व्यवस्था भी अंजुम और उनकी टीम ने ही की। कुछ ही समय में यह अभियान एक बड़े सामुदायिक प्रयास में बदल गया और 200 से अधिक परिवारों तक ताज़ा, घर का बना भोजन पहुंचाया गया।

उनकी इस सेवा की न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना हुई। डिटॉल ने उनकी टीम की तस्वीरों के साथ एक विशेष लिमिटेड एडिशन डिस्पेंसर बोतल जारी कर उन्हें सम्मानित किया था।

भाजपा का भरोसा और नया दायित्व

पांच साल बाद अब भाजपा ने अंजुम मंडल को ग्रेटर कैलाश से अपना प्रत्याशी बनाकर समुदाय सेवा और संवेदनशील नेतृत्व वाले उम्मीदवार को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है। पार्टी का मानना है कि महामारी के दौरान समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाली यह युवा उम्मीदवार अब जनता की स्थानीय समस्याओं, स्वच्छता व्यवस्था, महिला सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास में जिम्मेदार नेतृत्व प्रदान कर सकती हैं।

एमसीडी उपचुनाव रविवार, 30 नवंबर को होने हैं, और भाजपा को उम्मीद है कि “अंजुम मंडल का सामाजिक योगदान उन्हें जनता से मजबूत समर्थन दिलाएगा।”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

वेकोलि ने ‘Gamma Irradiation Facility’ की स्थापना के लिए दी 35.09 लाख रुपये की सहायता

May 13, 2024
Group Captain Shubhanshu Shukla

शुभांशु की उड़ान, तिरंगे का सम्मान; 7000 KM/घंटा की रफ्तार से छू लिया आसमान !

June 25, 2025
arrest

जेल सुधार की दरकार

December 6, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.