Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

कम मतदान से भाजपा को होता रहा है सीटों का नुकसान!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 29, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
8
SHARES
252
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चंडीगढ़ : भाजपा ने लंबी छुट्टियों की वजह से कम मतदान की आशंका जताई और इसी आधार पर पार्टी ने चुनाव आयोग से मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है। भाजपा की दलील है कि एक अक्तूबर के पहले और बाद में छुट्टियां पड़ रही हैं। लंबी छुट्टियों की वजह से लोग प्रदेश के बाहर घूमने जा सकते हैं।

अब चुनाव आयोग पर निर्भर है कि वह भाजपा के अनुरोध पर क्या निर्णय लेता है। दरअसल भाजपा ने यूं ही तारीख बढ़ाने की बात नहीं की है। इसके पीछे पार्टी ने पूरा होमवर्क किया है और उसके बाद चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। जानकार बताते हैं पिछले चुनावों के आंकड़े गवाह हैं कि कम मतदान से भाजपा को ही हुआ है।

इन्हें भी पढ़े

EPFO

अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा

April 2, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
India will not be able to go to Iran

ईरान नहीं जा पाएगा भारत में जुटाया गया चंदा! जानिए क्यों?

April 2, 2026
pan card

आज से PAN Card के बदले नियम, अब इन 5 डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं बनेगा कार्ड

April 2, 2026
Load More

एक फीसदी कम मतदान से भी सीटें कम और ज्यादा हो जाती हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में करीब 65 फीसदी मतदान हुआ, जो 2019 के मुकाबले करीब पांच फीसदी कम था। पांच फीसदी मतदान कम होने का नुकसान भाजपा को ही हुआ।

भाजपा हरियाणा की दस लोकसभा सीटों में से पांच पर ही कब्जा जमा पाई। पार्टी को 46 फीसदी मत हासिल हुआ। 2019 में जब 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ तो भाजपा को सभी दस सीटें मिली थीं। इसी तरह बीते विधानसभा चुनावों के आंकड़े भी कुछ इस तरह की गवाही देते हैं।

2019 के विधानसभा चुनाव में 68.20 फीसदी मतदान हुआ था और 2014 के विधानसभा चुनाव में 76.61 फीसदी मतदान हुआ। कम मतदान से 2019 में भाजपा की सात सीटें कम हो गईं। 2014 में भाजपा ने 47 सीटें जीती थीं, जबकि 2019 में 40 सीटें।

आज चुनाव आयोग ले सकता है फैसला

भाजपा की ओर से मतदान बढ़ाने के अनुरोध पर चुनाव आयोग मंगलवार को फैसला ले सकता है। संभव है कि पांच से छह दिन मतदान की तारीख बढ़ जाए। यदि तारीख नहीं बढ़ती तब भी चुनाव आयोग इस बारे में भाजपा व दूसरे दलों को सूचित करेगा। रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र के रिटायर्ड एसोसिएट प्रोफेसर व हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष प्रमोद गौरी ने बताया कि मतदान की तारीख बढ़ाने की मांग के पीछे भाजपा की सोची समझी रणनीति हो सकती है।

इससे इन्कार नहीं किया जा सकता कि कम मतदान से भाजपा को नुकसान होता है और वोटिंग प्रतिशत बढ़ने से भाजपा का वोट प्रतिशत भी बढ़ता है। केंद्र सरकार की ओर से घोषित नई पेंशन योजना भी इसका एक कारण हो सकता है। कर्मचारी वर्ग भाजपा से नाराज चल रहा है। अब भाजपा इस योजना को जमीन तक ले जाने की पूरी कोशिश करेगी।

इसके लिए भाजपा को थोड़ा समय तो चाहिए होगा। इसलिए मतदान की तारीख बढ़ाने का एक कारण यह भी हो सकता है। भाजपा का पूरा फोकस शहरी मतदाताओं पर है। शहरी लोग छुट्टियां मनाने जाते हैं, इसलिए भी भाजपा ने मतदान की तारीख बढ़ाने की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Hackers

आपके डाटा पर हैकरों की नजर, जानिए- सुरक्षा के लिए क्या उपाय हैं जरूरी

December 5, 2022
अयोध्या राम मंदिर के लिए पुजारियों की निकाली भर्ती

क्या अदालत का फ़ैसला समलैंगिक के प्रति भारतीय संस्कृति की जीत?

October 23, 2023
Ramayan

राम-लक्ष्मण का अटूट बंधन ! रणबीर कपूर- रवि दुबे ने ‘रामायण’ के पहले भाग की शूटिंग पूरी की

July 1, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.