Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

200 सीटों पर BJP ने तय किए उम्मीदवार, इस दिन जारी हो सकती है सूची

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 2, 2024
in राष्ट्रीय
A A
BJP president JP Nadda
16
SHARES
535
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने की रणनीति के तहत भाजपा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व ही कम से कम 200 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर देगी। बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात भाजपा मुख्यालय में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में पार्टी ने 300 सीटों पर गहन विचार विमर्श के बाद 200 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए। उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार या रविवार को जारी हो सकती है।

उम्मीदवारों के चयन के लिए बृहस्पतिवार देर रात तक पहले पीएम आवास पर हुई बैठक में 300 सीटों पर चर्चा कर पैनल तैयार किया गया। इसके बाद देर रात पौने ग्यारह बजे से तड़के 3:30 बजे तक चली सीईसी की बैठक में विमर्श के बाद इनमें से 200 सीटों पर एक उम्मीदवार तय किए गए। इनमें से ज्यादातर ऐसी सीटें हैं, जिसमें बीते चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान अयोध्या को छोड़कर उत्तर प्रदेश की 74 सीटों पर चर्चा हुई और 54 सीटों पर ही एक नाम पर सहमति बनी।

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र

April 6, 2026
new delhi railway

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, AI से लैस 1500 कैमरे

April 6, 2026
सीआईएल

फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार

April 5, 2026
leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
Load More

क्यों नहीं जारी हुई सूची?
पार्टी सूत्रों ने बताया कि रविवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिपरिषद की अंतिम बैठक है। आगामी चुनाव में कई मंत्रियों को भी टिकट से वंचित होना पड़ सकता है। पहले योजना कम से कम सौ सीटों पर शुक्रवार को ही उम्मीदवार घोषित करने की थी। लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई। सूत्रों के मुताबिक, अगर सहमति बनी तो पार्टी शनिवार को 100 सीटों पर और इसके बाद मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।

राजनाथ का लखनऊ, ईरानी का अमेठी से लड़ना तय
यूपी में पार्टी कम से कम चालीस फीसदी पुराने चेहरों पर नए चेहरों को तरजीह देगी। जिन 54 सीटों पर एक नाम पर सहमति बनी है, उनमें से कई वर्तमान सांसदों को टिकट से हाथ धोना पड़ा है। राजनाथ सिंह का लखनऊ, स्मृति ईरानी का अमेठी से चुनाव लड़ना तय है।

सीईसी और पीएम आवास पर हुई बैठक में सहयोगी दलों को दी जाने वाली सीटों के अतिरिक्त अयोध्या की सीट पर कोई चर्चा नहीं हुई। पार्टी ने पहले की तरह अपना दल को दो, रालोद को कैराना और बागपत, सुभासपा को घोसी की सीट देने का मन बनाया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि निषाद पार्टी की ओर से मंत्री संजय निषाद के पुत्र एक बार फिर से भाजपा के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। अयोध्या को ले कर कई तरह की चर्चा हंै। कहा जा रहा है कि इस सीट पर पार्टी किसी वरिष्ठ नेता को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है।

गठबंधन दल का फैसला इसी सप्ताह
लोकसभा चुनाव में भाजपा किन दलों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी, इस पर इसी हफ्ते अंतिम फैसला हो जाएगा। पार्टी हरियाणा में जजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी, जबकि उत्तर प्रदेश में आरएलडी के साथ संभवत: शनिवार को गठबंधन की घोषणा हो जाएगी। दो-तीन दिन के अंदर पंजाब में अकाली दल, आंधप्रदेश में टीडीपी-जनसेना और तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन पर अंतिम फैसला हो जाएगा।

हरियाणा में पार्टी नेतृत्व ने जजपा के बिना अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस संदर्भ में चार सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक नेतृत्व ने गुरुग्राम से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत , फरीदाबाद से केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, सिरसा से सुनीता दुग्गल, अंबाला से दिवंगत केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को उतारने का फैसला कर लिया है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव लड़ाने की चर्चा है। बाकी सीटों पर तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर लिया गया है। हिसार सीट पर वर्तमान सांसद बृजेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और हजकां के मुखिया रहे कुलदीप विश्नोई के नाम का पैनल तैयार किया गया है।

जल्द बातचीत करें पूरी
शुक्रवार को पीएम आवास पर हुई मैराथन बैठक में पीएम मोदी ने आंध्रप्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु में गठबंधन पर बातचीत की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आंध्रप्रदेश में टीडीपी और जनसेना के साथ गठबंधन के संकेत हैं। दो-तीन दिनों के अंदर पंजाब में अकाली दल और तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक से अंतिम दौर की बातचीत होनी है।

बिहार में वीआईपी को साधने की तैयारी
इसी हफ्ते पार्टी बिहार में पुराने सहयोगी वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी को भी साधने का प्रयास करेगी। सहनी का राज्य की मल्लाह बिरादरी पर अच्छी पकड़ है। पार्टी की योजना सहयोगियों के साथ अगड़ा, अति पिछड़ा और दलित वोट बैंक पर मजबूत पकड़ बनाने की है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
REC

आरईसी लिमिटेड ने सीवीपीपीएल के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर

February 13, 2025
nda

लोकतंत्र में सबकी जय होती है!

June 5, 2024

पौड़ी प्रधान संगठन ने पीएम की हर घर जल योजना को कटघरे में खड़ा किया

December 13, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र
  • ईरान वॉर : डबल डिजिट में कमाई पर लगा ‘ग्रहण’?
  • कॉमेडी और हॉरर का मजेदार कॉकटेल है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.