Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

पटना लाठीचार्ज पर एक्शन में बीजेपी, बनाई हाई लेवल जांच कमिटी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 14, 2023
in राज्य
A A
BJP president JP Nadda
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 13 जुलाई गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना में विधानसभा मार्च के दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन की ओर से लाठीचार्ज किए जाने की निंदा की है। साथ ही इस मार्च में विजय कुमार सिंह की हुई मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। बीजेपी अध्यक्ष ने पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति बनाई है। झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को इस समिति का संयोजक बनाया गया है।

बता दें कि भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान गुरुवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता जख्मी हो गए। मार्च के दौरान भगदड़ में जहानाबाद के जिला भाजपा महामंत्री विजय कुमार सिंह छज्जू बाग में अचेत होकर गिर गए। उन्हें एंबुलेंस से पीएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लाठीचार्ज के दौरान सांसद जर्नादन सिंह सिग्रीवाल के सिर में चोट आयी, जबकि सांसद अशोक यादव भी घायल हो गए। पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह पर भी डंडे बरसाए गए। विधायक केदार गुप्ता सहित अन्य को भी गंभीर चोटें आईं। कई के हाथ तो कई के पैर टूट गए। घायल 21 नेता व कार्यकर्ताओं को पीएमसीएच व गार्डनर रोड अस्पताल ले जाया गया। इनमें तीन की हालत गंभीर है।

इन्हें भी पढ़े

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Load More

लाठीचार्ज में नहीं हुई बीजेपी कार्यकर्ता की मौत: एसएसपी
वहीं विधानसभा मार्च के दौरान हुई लाठीचार्ज और भाजपा कार्यकर्ता की मौत को लेकर एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि आयोजकों को विधानसभा मार्च की अनुमति नहीं दी गई थी। प्रदर्शनकारी डाकबंगला चौराहे पर पुलिस कर्मियों पर मिर्ची झोंकने के साथ ही पथराव करने लगे थे। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता की लाठीचार्ज में मौत की बात को सरासर गलत बताया। एसएसपी ने कहा कि जहानाबाद निवासी भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत लाठीचार्ज से नहीं हुई है।

जांच में पता चला कि डाकबंगला पर भगदड़ की जानकारी होने पर वे वहां गए ही नहीं थे। सीसीटीवी फुटेज में विजय सिंह अपने दो साथियों के साथ छज्जूबाग की ओर अच्छी हालत में जाते दिख रहे हैं। इसी बीच लोगों ने उन्हें सीसीटीवी कैमरे से करीब 50 मीटर दूर ट्रांसफार्मर के समीप गिरा हुआ देखा। घटना के वक्त वहां ना तो कोई पुलिसकर्मी दिख रहा है और ना ही कोई भगदड़ मची थी। उनके शरीर पर चोट का कोई निशान भी नहीं पाया गया है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने 59 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था, जिन्हें छोड़ दिया गया।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rahul Gandhi

मुस्लिम डरे हुए हैं बयान पर बुरे घिरे राहुल गांधी!

May 31, 2023
RSS

विजयादशमी के पावन पर्व पर RSS शताब्दी वर्ष का भव्य शुभारंभ! राष्ट्र सेवा का नया अध्याय

September 22, 2025

आदिवासी भाषा ‘हो’ को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

September 15, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.