Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

BJP MLA ने माना कि चुनावी फायदे के लिए खोले जाते हैं संस्थान!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 15, 2023
in राज्य
A A
भाजपा विधायक जीत राम कटवाल
26
SHARES
852
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश के झंडूता से भाजपा विधायक जीत राम कटवाल ने विधानसभा में कहा कि चुनावी वर्षों में चाहे वीरभद्र सिंह की सरकार हो या जयराम ठाकुर की दोनों सरकारों ने संस्थान खोले और यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारों ने ऐसा चुनावी फायदे के लिए किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछली सरकार द्वारा 632 संस्थानों को खोलने के लिए 5,000 करोड़ रुपये की देनदारी दिखाई है और अब 300 शैक्षणिक संस्थानों को गैर-अधिसूचित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आप 300 शैक्षणिक संस्थानों को 31 मार्च, 2023 तक चलाने के लिए बाध्य हैं क्योंकि छात्रों का शैक्षणिक सत्र अभी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारों ने जरूरत के आधार पर संस्थान खोले हैं। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कई स्वास्थ्य संस्थानों में एक या दो डॉक्टर हैं, लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने इसे बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस कदम की निंदा करने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है और इस पर आठ लाख से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किया है।

सदन में जब कटवाल बहस में हिस्सा ले रहे थे तब एक विपक्षी सदस्य द्वारा हस्तक्षेप करने के बाद तीखी बहस शुरू हो गई। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कटवाल को सत्ता पक्ष के सदस्यों की टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए क्योंकि सदन की कार्यवाही के अनुसार अभद्र टिप्पणी करने से बचना चाहिए लेकिन मामूली टिप्पणी और हस्तक्षेप के माध्यम से अपनी बात रखने की स्वतंत्रता से सदस्यों को वंचित नहीं करना चाहिए।

इन्हें भी पढ़े

safari in corbett national park

पर्यटकों की कमी से कॉर्बेट नेशनल पार्क की कमाई घटी, ये है बड़े कारण

April 7, 2026
Fake Currency

इंस्टाग्राम पर नकली नोटों का खेल! 4 FIR, 2 आरोपी गिरफ्तार

April 7, 2026

चुनावी वादों को कैसे पूरा किया, फिल्मी अंदाज नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर जमकर बहस

April 7, 2026
Raids on Spa Centers

उत्तराखंड : यहां स्पा सेंटरों पर छापेमारी से मचा हड़कंप, उठे बड़े सवाल

April 7, 2026
Load More

विधायक कटवाल ने कांग्रेस सदस्य पर भी एक टिप्पणी की जिसे स्पीकर ने अनावश्यक समझकर सदन की कार्यवाही से हटा दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि श्री कटवाल सदन के वरिष्ठ सदस्य हैं और उन्हें दूसरे पक्ष के सदस्यों पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए क्योंकि वे भी कटवाल की तरह जनता द्वारा चुनकर सदन में आए हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यों को सदन की कार्यवाही का पालन करना चाहिए और बहस में शामिल होते समय उस तरह का बर्ताव नहीं करना चाहिए जैसा उन्होंने किया है। चर्चा की शुरुआत में सुखराम चौधरी ने कहा कि पांवटा और नाहन में दो विद्युत सब-डिवीजन खोले गए क्योंकि क्षेत्र में केवल तीन सब-डिवीजन हैं जिन्हें सरकार ने गैर-अधिसूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी उचित वित्तीय प्रावधानों को अपनाते हुए विद्युत संस्थानों को खोला गया लेकिन सरकार ने उन्हें एक झटके में बंद कर दिया।

भाजपा के हंस राज ने कहा कि वीरभद्र सिंह सरकार में भरमौर विधानसभा में दो कॉलेज खोले गए जिसे जयराम ठाकुर सरकार ने जारी रखा। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने अपने ढाई माह के शासन में 4,500 करोड़ रुपए का ऋण लिया है लेकिन भाजपा सरकार ने 69,600 करोड़ रुपए का ऋण लेना पड़ा जो अब 75,000 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह सरकार को पिछली भाजपा सरकार को 45,000 करोड़ रुपये का भारी भरकम बोझ विरासत में दिया था।

चर्चा में, कांग्रेस सदस्य राजीव धर्माणी ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में शराब की दुकानों की नीलामी नहीं करने पर हाय-तौबा मचा रही है, लेकिन पिछली सरकार ने बिना संसाधन जुटाने और बजटीय प्रावधान किए इतने सारे संस्थान खोले, लेकिन उसने शराब की दुकानों की नीलामी नहीं की और शराब को पुरानी दरों पर बेचने की अनुमति दी। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सोसोदिया को शराब की दुकानों की नीलामी नहीं करने पर गिरफ्तार किया लेकिन भाजपा के सदस्यों ने राज्य के फैसलों की कभी सराहना नहीं की।

इंद्रदत्त लखन पाल ने विपक्षी सदस्यों के स्थगन प्रस्ताव को अनुमति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस विपक्ष में था और सत्ता पक्ष से नियम 67 लागू करने का अनुरोध किया जाता था, तब उन्हें कभी ऐसी अनुमति नहीं मिलती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्य कांग्रेस पर उनके शासनकाल में खोले गए संस्थानों को बंद करने की बात करते हैं लेकिन कोविड महामारी के दौरान सरकार को दिए गए उनके योगदान को भूल जाते हैं। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने श्री काटवाल की टिप्पणी को हटाने पर हस्तक्षेप करते हुए आधिकारिक गैलरी की ओर ध्यानाकर्षित किया जहां एक अधिकारी सदन की गरिमा की परवाह किए बिना मोबाइल फोन सुन रहा था।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
महिला आयोग

आंगनबाड़ी उन्मुखीकरण कार्यक्रम में पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष

April 16, 2025
भूजल

खतरनाक तरीके से खत्‍म हो रहा भूजल, रिपोर्ट में भारत को सख्‍त चेतावनी

October 27, 2023

उत्तराखंड में टर्की से भी बड़ा तबाही आएगा!

March 3, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पर्यटकों की कमी से कॉर्बेट नेशनल पार्क की कमाई घटी, ये है बड़े कारण
  • US ने एक और यू-टर्न से दुनिया को चौंकाया!
  • इंस्टाग्राम पर नकली नोटों का खेल! 4 FIR, 2 आरोपी गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.