दिल्ली : दिल्ली में कथित शराब घोटाले को भाजपा ने आज आम आदमी पार्टी (आप) का एक ‘स्टिंग वीडियो’ जारी किया है। दरअसल, भाजपा नेता मनोज तिवारी और बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्विटर पर ‘स्टिंग वीडियो’ शेयर कर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। मनोज तिवारी ने लिखा कि दूध का दूध और शराब का शराब जारी है .. जल्द सिसोदिया और फिर भ्रष्टाचारी केजरीवाल की भी बारी है। AAP तो झूठ बोलते हो हमने तो स्टिंग दिखा भी दिया और नाम भी बता रहे है .. तो अब CM साहेब शर्म करो और तत्काल इस्तीफ़ा दो।
दूध का दूध और शराब का शराब जारी है .. जल्द सिसोदिया और फिर भ्रष्टाचारी केजरीवाल की भी बारी है
AAP तो झूठ बोलते हो हमने तो स्टिंग दिखा भी दिया और नाम भी बता रहे है .. तो अब CM साहेब शर्म करो और तत्काल इस्तीफ़ा दो pic.twitter.com/uN8aRbxRXP
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) September 5, 2022
वीडियो में शराब कारोबारी सनी मारवाह के पिता दिल्ली में एक्साइज पॉलिसी को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुलविंदर मारवाह बता रहे है कि दिल्ली सरकार के द्वारा पूरे एक्साइज पॉलिसी के तहत रेट पहले से ही तय कर दिए गए थे। हर महीने का चार्ज फिक्स था, जिसके बदले में आप कुछ भी बेच सकते हैं।
कुलविंदर मारवाह इस स्टिंग वीडियो में बताते है कि दिल्ली में एक्साइज पॉलिसी को लेकर शराब कारोबार की जो गेम है, वह 80% प्रॉफिट की गेम है। सिर्फ 20% हिस्सा इसमें सरकार का होता है। 1 रुपये का माल जो बेचते हैं, उसमें महज 20 पैसे की लागत आती है। बाकी 80 पैसे हमारे होते हैं। ऐसे में एक पर एक फ्री बेचने में हमें कोई डर नहीं है।
इससे पहले बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि स्टिंग मास्टर का स्टिंग हो गया है। अरविंद केजरीवाल जब मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने कहा था कि कोई भ्रष्टाचार करे तो आप उसका स्टिंग कर लेना और हमें भेज देना। आज वही हो गया है। स्टिंग में जो कंटेंट है उससे एक बात साबित होती है कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की कसम खाकर आए थे वह आम आदमी पार्टी कट्टर भ्रष्टाचारी बनकर सामने आई है।
BIG EXPOSE OF FRAUDIA @ArvindKejriwal DAARU GHOTALA.
Sting Operation of Kulwinder Marwah Father of Accused number 13 Sunny Marwah exposing Kejriwal Real Face pic.twitter.com/XCw81J9s8H— Tajinder Bagga (@TajinderBagga) September 5, 2022
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने मोटा माल कमाया है, अपने मित्रों से मोटी दलाली है। लोग दलाली देने के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के पास जाते थे।







