Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

बीजेपी की टीम-8 बढ़ाएगी विपक्ष की मुश्किलें!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 2, 2024
in राष्ट्रीय
A A
BJP president JP Nadda
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने टीम-8 का गठन किया है, जो विपक्षी दलों की मुश्किलों को बढ़ाने का काम करेगी. बीजेपी ने मिशन-2024 को लेकर जेपी नड्डा की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी दफ्तर में बैठक की. इस दौरान लोकसभा चुनाव के लिए अलग-अलग कमेटी बनाने के लिए 8 नेताओं का चयन किया है. विपक्षी दलों में सेंध लगाने का प्लान बनाया है, जिसके लिए बकायदा एक कमेटी बनाई है. बीजेपी ने कांग्रेस, सपा, बसपा, आरएलडी, जेडीयू सहित अन्य विपक्षी दलों से प्रभावशाली नेताओं को पार्टी में शामिल कराने की मुहिम को अंजाम देंगे.

बीजेपी ने मिशन-2024 के लिए सबसे अहम रणनीति का हिस्सा विपक्षी दलों के नेताओं को अपने साथ शामिल करने का बनाया गया है. इसके लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जिसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया, , महासचिव विनोद तावड़े, तरुण चुग और सुनील बंसल को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपने की रणनीति बनाई है. ये आठों नेता बीजेपी नेतृत्व के सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं और इस मुहिम को सफल बनाने में अहम भूमिका भी अदा कर सकते हैं.

इन्हें भी पढ़े

सीआईएल

फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार

April 5, 2026
leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
Amrit Bharat Express

कैसा है अमृत भारत एक्सप्रेस का नया कोच?

April 5, 2026
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ कर दिया 61 मुकदमों का निपटारा!

April 4, 2026
Load More

लोकसभा चुनाव से पहले तक प्रदेश की सभी प्रमुख विपक्षी पार्टियों के नेताओं को जो बीजेपी की विचारधारा से ताल्लुक रखते हैं, उनको अपने साथ जोड़ने का महाअभियान चलाने जा रही है. लोकसभा चुनाव के रणनीति के तहत बीजेपी ने विपक्षी दलों के नेताओं को शामिल कराकर उनके हौसले को पस्त करने की रणनीति बनाई है, जिसे अमलीजामा पहनाने का काम ये आठ सदस्यीय कमेटी करेगी. बीजेपी अपनी इस रणनीति से यूपी से लेकर कई राज्यों में चुनावी जंग फतह कर चुकी है और अब 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अपनाने जा रही है ताकि सत्ता की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा जा सके.

2024 के लिए बना रही मजबूत टीम

बीजेपी ने अपनी नई रणनीति के मुताबिक जल्द ही और भी कई बड़े नेताओं को अपने साथ शामिल कर दूसरे दलों को कमजोर करते हुए 2024 की मजबूत टीम बना रही है. पार्टी ने इसी मुहिम के तहत यूपी में दूसरे दलों के नेताओं को पिछले दिनों ज्वानिंग कराई थी और अब उसे विस्तार देते हुए अलग-अलग राज्यों में सेंधमारी का प्लान बनाया है. बीजेपी का मिशन दोस्ती अभियान के तहत उन सभी लोगों को जोड़ा जाना जो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूत कर सके. इस अभियान के तहत बीजेपी विपक्ष दलों को कमजोर करके 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले हौसले को तोड़ने की रणनीति है.

बीजेपी दूसरे दलों के नेताओं को अपने साथ मिलाने वाले अभियान से 2024 में खुद को मजबूत करने की स्टैटेजी है. इस तरह पार्टी हर तरीके के सियासी समीकरणों को भी जोड़कर आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत ही दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है. ऐसे में विपक्षी दल से कोई भी नेता अगर बीजेपी में आता है तो उसका फैसला भूपेंद्र यादव और हेमंत विस्वा सरमा करेंगे.

वहीं, अश्वनी वैष्णव, मनसुख मंडविया, महासचिव विनोद तावड़े, तरुण चुग और सुनील बंसल को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी कमेटी में रखा जाएगा. बीजेपी में किसे लेना है और किसे नहीं, ये फैसला भूपेंद्र यादव और हेमंता विस्वा सरमा करेंगे तो चुनावी कैंपेन से लेकर दूसरे कमेटियों की जिम्मेदारी बाकी छह सदस्यों में सौंपी जाएगी. इस तरह बीजेपी ने अपनी टीम-8 के जरिए 2024 को फतह करने का प्लान बनाया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Congress AAP

कांग्रेस की आप से होड़

January 21, 2023
congress

नौ साल पूरे होने पर कांग्रेस के 9 सवाल, क्या पीएम मोदी देंगे जवाब?

May 26, 2023
CARTUN

सियासत में दलबदल का खेल पुराना!

May 7, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.