Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

चुनाव में भाजपा के विजयरथ से और बढ़ेंगे विपक्ष के हमले : PM मोदी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 28, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
pm modi
26
SHARES
862
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार पर विपक्ष के हमलों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावों में जबरदस्त प्रदर्शन से जोड़ते हुए मंगलवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल चुनावों में जितनी जीत हासिल करता जाएगा, उतना ही उसे निशाना बनाया जाएगा। मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया, जो कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। बैठक में उन्होंने सांसदों से 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को बी आर आंबेडकर जयंती के बीच की अवधि को सामाजिक न्याय के लिए समर्पित करने को कहा।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संवाददाताओं को बताया कि मोदी ने पार्टी सांसदों से राजग सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में 15 मई से एक महीने तक विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने को कहा। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पार्टी नेताओं का आह्वान किया कि ‘धरती माता’ के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि ‘धरती मां’ जिसने वृक्षों, अनाज और अन्य उत्पादों से मानवता को पोषित किया है, वह अपने अंदर विष भर रहे रसायनों से मुक्त होने के लिए पुकार रही है।

इन्हें भी पढ़े

chenab river

सिंधु जल संधि पर ताले के बाद चेनाब पर क्‍या है भारत का प्‍लान?

February 8, 2026
Shivraj singh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारतीय अर्थव्यवस्था को देगी नई ऊंचाइयां और गति : शिवराज सिंह

February 8, 2026
budget

इस वित्त वर्ष बड़ी योजनाओं पर खर्च नहीं हो पाया आधा भी बजट, किसानों की इस स्कीम में सबसे कम खर्च

February 8, 2026
mohan bhagwat

संघ कहेगा तो पद से इस्तीफा दे दूंगा, पर कभी नहीं लूंगा रिटायरमेंट : मोहन भागवत

February 8, 2026
Load More

मोदी ने कहा कि राजनीति में काम कर रहे लोगों का समाज पर बहुत असर होता है और उन्हें गैर-राजनीतिक कामकाज भी करने चाहिए। प्रधानमंत्री ने इस संदर्भ में ‘बेटी बचाओ’ के लिए गुजरात सरकार के उस समय के कार्यों का उल्लेख किया जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा कि इससे लिंग अनुपात में सुधार में बहुत मदद मिली।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी ने सांसदों से नयी प्रौद्योगिकियां सीखने के लिए विशेषज्ञों की सेवाएं लेने को भी कहा। उन्होंने कहा कि किसी चीज का उपयोग नहीं करने की यह वजह नहीं होनी चाहिए कि उसे जानते नहीं हैं।

विपक्षी दलों के लगातार हो रहे प्रदर्शनों का परोक्ष उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने गुजरात चुनाव के दौरान कहा था कि भाजपा और चुनाव जीतती जाएगी और ये विरोध प्रदर्शन और तीव्र होते जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को और अधिक तीव्र तथा निचले स्तर के हमलों का सामना करना पड़ेगा।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
'Krantitirtha' series program

दिल्ली: गुमनाम नायकों की याद में केंद्र सरकार ने शुरू की ‘क्रांतितीर्थ’ श्रंखला कार्यक्रम

March 29, 2023
exit poll delhi

दिल्ली में कितनी सीटें कौन जीतेगा? क्या कहता है ‘पहल’ एग्ज़िट पोल!

February 6, 2025
Beauty parlors

ब्यूटी पार्लर बनते लव जिहाद का नया अड्डा? साधु-संतों की चेतावनी, विशेष कानून की मांग

April 17, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सिंधु जल संधि पर ताले के बाद चेनाब पर क्‍या है भारत का प्‍लान?
  • माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!
  • ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.