Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

संभल जामा मस्जिद: खंडित मूर्तियां, स्वास्तिक लिखी ईंटें और कुएं में छिपा इतिहास

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 16, 2024
in राज्य
A A
मस्जिद
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

संभल: उत्तर प्रदेश का संभल जिला पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है. पहले जामा मस्जिद सर्वे को लेकर आदेश हुआ. फिर तोड़फोड़-आगजनी और जमकर हिंसा हुई. इसके बाद पुलिस का एक्शन शुरू हुआ. इन सबके बीच अब एक दूसरे मंदिर का पता चला है, जिसे अतिक्रमण कर पिछले 46 साल से दबाकर रखा गया था. दरवाजे खोलने पर मालूम पड़ा कि इस मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति है और एक शिवलिंग भी स्थापित है. हालांकि, बात यही नहीं रुकी. बीते दिनों मंदिर के पास बने कुएं की खुदाई शुरू हुई तो इसमें से मूर्तियों के निकलने का शुरू हो गया. ये सब देखकर हर कोई चौंक पड़ा. अबतक कुएं की 15 से 20 फीट खुदाई हो चुकी है. इस दौरान खंडित मूर्तियां, स्वास्तिक लिखी ईंटे आदि मिली हैं. ऐसे में दावा किया जाने लगा है कि इस कुएं में और भी ‘इतिहास’ छिपा हो सकता है. कार्बन डेटिंग से सच्चाई पता लगाने की मांग उठ रही है.

आपको बता दें कि पूरा मामला संभल शहर के खग्गू सराय इलाके का है, जहां 46 साल बाद शिव मंदिर खुलने के तीसरे दिन एक कुएं से 3 मूर्तियां मिली हैं. ये पार्वती, गणेश और कार्तिकेय/लक्ष्मी जी की मूर्तियां बताई जा रही हैं. दरअसल, संभल में सांप्रदायिक दंगों के बाद 1978 से बंद रखे गए इस मंदिर को पुलिस-प्रशासन ने पिछले दिनों खुलावाया है.

इन्हें भी पढ़े

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Load More

करीब चार दशक से अधिक समय (करीब 46 साल) से बंद इस मंदिर के बारे में तब पता चला जब इलाके में बिजली चोरी, अतिक्रमण रोकने और धरपकड़ के लिए एक टीम यहां पहुंची. बताया जा रहा है कि यह प्राचीन शिव मंदिर है और इसके पास एक कूप (कुआं) भी मिला है. कुआं अतिक्रमण की वजह से ढक गया है और इसकी खुदाई के दौरान तीन मूर्तियां और स्वास्तिक बनी हुई तीन ईंटें भी मिली हैं.

कुएं के अंदर और मूर्तियों के मिलने की संभावना

खुदाई के दौरान कुएं के अंदर और मूर्तियों के मिलने की संभावना है. खुदाई से वो मूर्तियां खंडित न हो जाएं, इस डर को देखते हुए खुदाई फिलहाल रोक दी गई है. वहीं, मूर्तियां मिलने के बाद स्थानीय हिंदुओं में गजब का उत्साह है. उन्होंने ढोल-मजीरे लेकर पूजा-पाठ के साथ भजन-कीर्तन शुरू कर दिया है. फिलहाल, मौके पर पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया है.

इस बीच संभल डीएम राजेंद्र पेंसिया ने कहा है कि करीब 46 साल बाद खोले गए मंदिर और कूप की कार्बन डेटिंग के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को लेटर लिखा गया है. इस मंदिर में फिर से पूजा पाठ शुरू तो हो गया है.

लेकिन इस घटना के बाद संभल में हुए एक बड़े दंगे की याद भी ताजा हो गई है. यह दंगा संभल के ‘फड़ कांड’ के नाम से जाना जाता है. दावा है कि इस दंगे के बाद यहां की हिंदू आबादी अपने घरों को बेचकर पलायन कर गई. बाद के दिनों में ये मंदिर और कूप भी अतिक्रमण का शिकार हो गया.

सीएम योगी ने भी किया इस मंदिर और संभल के पुराने दंगे का जिक्र

संभल में सांप्रदायिक दंगों के बाद 1978 से बंद रखे गए एक मंदिर को प्रशासन द्वारा फिर से खोले जाने पर, सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की भी प्रतिक्रिया आई है. सीएम योगी ने कहा- ‘यह मंदिर रातोंरात प्रकट नहीं हुआ है, बल्कि यह हमारी चिरस्थायी विरासत और हमारे इतिहास की सच्चाई का प्रतिनिधित्व करता है.’

संभल मंदिर में कीर्तन

प्रयागराज महाकुंभ पर एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने 46 साल पहले संभल में हुई दुखद घटनाओं का उल्लेख किया, जहां निर्दोष लोगों ने हिंसा में अपनी जान गंवा दी थी. सीएम ने सवाल किया- नरसंहार के अपराधियों को दशकों बाद भी अदालत के कठघरे में क्यों नहीं लाया गया?

स्थानीय लोगों ने कही ये बात

उधर, संभल के स्थानीय लोगों का दावा है कि सांप्रदायिक दंगों और हिंदू आबादी के विस्थापन के कारण ये मंदिर 1978 से बंद पड़ा था. नगर हिंदू महासभा के संरक्षक विष्णु शंकर रस्तोगी (82) ने बाताया कि वह मैं जन्म से ही खग्गू सराय में रहते आए हैं. 1978 के दंगों के बाद हिंदू समुदाय को इस इलाके से पलायन करना पड़ा था. तब से ही हमारे कुलगुरु को समर्पित यह मंदिर बंद था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
सलमान खुर्शीद

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा एक पार्टी विशेष का कार्यक्रम नहीं, सिर्फ पीएम मोदी को निमंत्रण क्यों?: कांग्रेस

October 26, 2023
Chief Minister Dhami

लाटू में आयोजित कार्यक्रम सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, यह आस्था, परम्परा और एकता का प्रतीक : CM धामी

May 13, 2025
Vladimir Putin's Foreign Minister S. Jaishankar

जयशंकर से मिलने को पुतिन ने तोड़ी परंपरा!

December 28, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.