इंदौर। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोक नगर के एक फ्लैट में शनिवार देर रात हुए डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की बेटी द्वारा पुलिस को इस डबल मर्डर की सूचना दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक कमरे में दो लोगों की लाशें पड़ी हुई थीं, जिसमें महिला और पुरुष दोनों के ही शव अर्द्ध नग्न अवस्था में थे और दोनों के गले बुरी तरह से धारदार हथियार से काटे गए थे। दोनों के शरीर पर चाकू के दर्जनों वार के निशान हैं। महिला और पुरुष की गर्दन पर तलवार से वार कर उन्हें मौत के घटा उतारा गया है। घटनास्थल पर जो तलवार पड़ी हुई थी वो काफी पुरानी थी और हत्या के बाद वो मुड़ी हुई थी।
माना जा रहा है कि हमलावरों ने पहले चाकू से वार किए और उसके बाद दोनों की गर्दनों पर तलवार से हमला किया होगा। वहीं, जिस कमरे में दोनों के शव मिले हैं उसमें काफी संघर्ष के निशान हैं। हमला करने वाले अधिक संख्या में होने की बात भी सामने आ रही है।
डीसीपी आदित्य मिश्रा के अनुसार, शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोक नगर के एक मकान की तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में महिला और पुरुष की खून में लथपथ लाशें पड़ी हैं। पुलिस ने जब दोनों मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई तो उनकी पहचान रवि ठाकुर और सरिता ठाकुर के रूप हुई। हत्या के वक्त दोनों के ही शरीर पर कपड़े नहीं थे और दोनों पर धारदार हथियारों से कई हमले किए गए थे। मृतक रवि इंदौर के सरवटे बस स्टैंड के पास एक लॉज (होटल) का संचालन करता था, जबकि सरिता अशोक नगर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी।
भाई बनकर महिला से मिलने जाता था रवि
अब तक जांच में हत्या के पीछे जहां अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। वहीं, रवि जब भी अशोक नगर में सरिता से मिलने आता था तो आसपास के लोगों को वो खुद को सरिता का मुंह बोल भाई बताता था। शनिवार को भी दोनों बंद कमरे में एक दूसरे से मिल रहे थे, तभी हमलावरों ने उन दोनों पर चाकू और तलवार से हमला कर दोनों की हत्या आकर दी। महिला का आशिक नगर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी, इसलिए उसके घर कई लोगों का आना-जाना रहता था रवि भी लम्बे समय से सरिता से मिलने आता था।
पुलिस को महिला की बेटी ने दी थी सूचना
पुलिस को इस दोहरे हत्याकांड की सूचना मृतका सरिता की बेटी ने दी थी। उसने बताया कि वो जब घर लौटी तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और कमरे में दोनों की खून में लथपथ लाशें पड़ी हुई थीं। उसने सबसे पहले पुलिस को फोन किया और पूरी घटना बताई। घटना के समय सरिता का पति ऋषि भी घर में नही था।
टीआई राजेश साहू के मुताबिक, हत्या की घटना शाम करीब पांच बजे की है। सरिता ठाकुर की बेटी इशिका जब घर आई तो मां का शव देखा। रवि कार से आया था। घटना के समय सरिता का पति ऋषि भी घर नहीं था। उसका एक बेटा भी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई है। रवि का सरिता के घर आना-जाना था। रवि के एक अन्य महिला से भी संबंध थे। उसने सरिता से संबंध रखने पर आपत्ति जताई थी। पुसि को उस महिला पर शक है। पुलिस ने कुछ लोगों को चिह्नित भी कर लिया है।






