Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल : पांच सबसे ज्यादा आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी, जानें कौन किस पार्टी से

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 9, 2022
in राज्य
A A
neta cartun
25
SHARES
844
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव प्रचार अब अपने आखिरी दौर में है। सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार कर रहीं हैं। इस चुनाव में 412 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 23 प्रतिशत यानी 94 प्रत्याशियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। 50 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनपर हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

आइए जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश में पांच सबसे ज्यादा आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों में कौन-कौन है? किसपर क्या आरोप लगे हैं? किस पार्टी में कितने दागी हैं? पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार दागी प्रत्याशियों में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

इन्हें भी पढ़े

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Load More

इस बार कितने दागी प्रत्याशी मैदान में?
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक्स रिफॉर्म्स यानी एडीआर ने हिमाचल के 412 प्रत्याशियों के हलफनामे की पड़ताल की है। इसमें 23 प्रतिशत यानी 94 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2017 के मुकाबले दागी प्रत्याशियों की संख्या में पांच प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 2017 में कुल 18 प्रतिशत दागी प्रत्याशी चुनाव के मैदान में थे। इनमें नौ फीसदी पर गंभीर आरोप लगे थे। इस बार दागियों की ये संख्या बढ़कर 23 प्रतिशत हो गई है, वहीं गंभीर धाराओं वाले दागियों की संख्या नौ से बढ़कर 12 फीसदी तक पहुंच गई है।

किस पार्टी में सबसे ज्यादा दागी?
भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और सीपीआई (एम) के आंकड़े देखें तो सबसे ज्यादा सीपीआई (एम) के 11 में से सात यानी 64% दागी प्रत्याशी हैं। इसके बाद कांग्रेस के 68 में से 53%, भाजपा के 68 में से 18% प्रत्याशी दागी हैं। आम आदमी पार्टी के भी 67 में से 18 प्रतिशत प्रत्याशी दागी उम्मीदवार हैं।

पांच प्रत्याशी जिनपर सबसे ज्यादा आपराधिक मामले

1. राकेश सिंह: शिमला की ठियोग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे राकेश पर सबसे ज्यादा 30 मामले दर्ज हैं। राकेश सीपीआई (एम) के प्रत्याशी हैं। राकेश पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत कई तरह के गंभीर आरोप लगे हैं।

2. कुलदीप सिंह तंवर: शिमला की कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई (एम) के प्रत्याशी कुलदीप सिंह तंवर पर कुल 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आईपीसी की 56 धाराएं लगी हैं। इनमें दो गंभीर धाराएं हैं। लापरवाही से किसी की मौत का मामला भी कुलदीप पर चल रहा है।

3. मनीष कुमार ठाकुर: आम आदमी पार्टी के टिकट पर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे मनीष कुमार ठाकुर पर कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मनीष पर सबसे ज्यादा सरकारी आदेशों की अवहेलना का आरोप लगे हैं।

4. लोकेंद्र कुमार: कुल्लू की अनी सुरक्षित सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लोकेंद्र कुमार पर कुल 11 मामले दर्ज हैं। लोकेंद्र पर भी सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत कई तरह के आरोप लगे हैं।

5. विक्रमादित्य सिंह : शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर कुल 11 केस चल रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक डी लिट की उपाधि से हुए सम्मानित

May 1, 2023

मुद्रा ऋ ण: समानता पर आधारित समृद्धि का एक सेतु

June 1, 2022

हाथ से जुड़ेंगे हाथ?

January 20, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.