Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

Chandrayaan 3: प्रज्ञान ने कर दिया कमाल, कर दी बड़ी खोज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 1, 2024
in राष्ट्रीय
A A
lander and rover
14
SHARES
455
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत के तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 को पिछले साल बड़ी सफलता मिली थी। इसरो ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड करवाकर इतिहास रच दिया था। भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया था। इसके बाद से चंद्रयान-3 ने चांद से जुड़ीं कई जानकारियां इसरो के वैज्ञानिकों तक पहुंचाईं, जिसने चांद को और करीब से समझने में काफी अहम योगदान दिया। अब चंद्रयान के प्रज्ञान ने चांद के शिवशक्ति प्वाइंट के पास कई अहम खोजें की हैं। ये फाइंडिंग्स उस इलाके पर मौजूद चांद की चट्टानों के टुकड़ों और उसकी उत्पत्ति से जुड़ी हुई हैं।

इंडिया टुडे के अनुसार, चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में मौजूद प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर एक चंद्र रात में तकरीबन 103 मीटर की दूरी तय की थी। यह मैन्जिनस और बोगुस्लावस्की क्रेटर के बीच नेक्टरियन मैदानी क्षेत्र में चला था। इस पूरे इलाके को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिकों की काफी दिलचस्पी रहती है। उल्लेखनीय है कि जहां पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई थी, उस जगह को प्रधानमंत्री मोदी ने शिवशक्ति प्वाइंट नाम दिया था। चंद्रमा पर चलने के दौरान, प्रज्ञान को छोटे-छोटे चट्टानों के टुकड़े मिले थे, जिसकी लंबाई एक सेंटीमीटर से लेकर 11.5 सेंटीमीटर तक है। चट्टान के ये टुकड़े छोटे गड्ढों के किनारों, ढलानों और फर्श के आसपास बिखरे हुए मिले थे। इस खोज में यह भी सामने आया है कि इन चट्टानों में से किसी का भी डायमीटर दो मीटर से अधिक नहीं था।

इन्हें भी पढ़े

सीआईएल

फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार

April 5, 2026
leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
Amrit Bharat Express

कैसा है अमृत भारत एक्सप्रेस का नया कोच?

April 5, 2026
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ कर दिया 61 मुकदमों का निपटारा!

April 4, 2026
Load More

चांद के बारे में पता चलीं इन नई जानकारियों को इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन प्लेनेट्स, एक्सप्लोनेंट्स एंड हैबीटैलिटी में प्रेजेंट भी किया गया था। वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की नई खोज में पता चला है कि जब प्रज्ञान रोवर शिवशक्ति प्वाइंट के पश्चिम की ओर लगभग 39 मीटर आगे बढ़ा तो वहां पर जो चट्टानें उसे मिलीं, उनकी संख्या और साइज में काफी बढ़ोतरी थी। स्टडी के अनुसार, शिवशक्ति प्वाइंट के पश्चिम में मौजूद लगभग दस मीटर डायमीटर का गड्ढा इन चट्टानों का सोर्स हो सकता है। इसी ने चट्टानों को आसपास के इलाकों में री-डिस्ट्रिब्यूट किया और फिर समय के साथ ये वहां पर दब गए, लेकिन प्रज्ञान ने फिर से इन्हें ढूंढ निकाला।

चंद्रयान-4 मिशन पर लगा इसरो

चंद्रयान-3 मिशन में बड़ी सफलता हासिल होने के बाद इसरो अब नए मिशन पर लग गया है। पिछले दिनों इसरो चीफ एस सोमनाथ ने जानकारी दी थी कि भारत के अगले चंद्र मिशन चंद्रयान-4 की अंतिम योजना, जिसमें एक महत्वपूर्ण अंतरिक्ष डॉकिंग स्टेशन और नेक्स्ट जनरेशन लॉन्च व्हीकल (NGLV) शामिल है को मंजूरी मिलने का इंतजार है। NGLV मौजूदा भारी अंतरिक्ष लॉन्चर, लॉन्च व्हीकल मार्क III (LVM3) की जगह लेगा। इसरो चीफ ने कहा था कि हमने भारत के अंतरिक्ष स्टेशन की प्रकृति और हमारे NGLV के स्वरूप को डिफाइन करने का काम पूरा कर लिया है। हमने इस पर भी काम किया है, कि कैसे चंद्रमा से नमूने वापस धरती पर लाए जाएं। हम कई लॉन्च के साथ इसका परीक्षण करेंगे, क्योंकि हमारा मौजूदा रॉकेट नमूनों को वापस लाने के लिए पर्याप्त नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
पाकिस्तान की संसद

पाकिस्तान की संसद में भारत के चुनाव पर क्यों छिड़ी चर्चा?

June 13, 2024

दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ़ आक्रोश, सीएम को बताया भ्रष्टाचारी

March 25, 2024
पहलवान

बबीता के बयान के बाद बजरंग ने किस ‘साजिश’ की बात कही?

June 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.