Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली में साढ़े 10 करोड़ की ठगी, ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 7, 2023
in जुर्म, दिल्ली
A A
फर्जीवाड़ा
25
SHARES
848
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। निवेश और कर्ज देने वाली एक कंपनी के साथ साढ़े 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दक्षिणी दिल्ली में स्थित लैंडबाक्स नाम की कंपनी कर्ज देने के अलावा निवेश भी करती है।

कंपनी के 457 यूजर ने पैसे निवेश कर उसे दो बार में निकाल लिया। आरोपितों ने तकनीकी त्रुटि के जरिये फर्जीवाड़ा किया है। कंपनी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में फिलहाल स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़े

akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Youtube

यूट्यूब व्यूज का काला खेल! सैकड़ों डिवाइस से चल रहा था बड़ा स्कैम

March 23, 2026
Load More

आरोपितों ने दो बार निकाली नकदी

दर्ज की गई एफआईआर में बताया गया है कि आरोपितों ने कंपनी की निवेश की योजना के तहत नकदी जमा की, लेकिन बाद में उसे दो बार में निकाल लिया। आरोपितों ने एक बार सीधे ऐप से पैसे निकाले फिर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआइ) के माध्यम से गैर-रसीद की रिपोर्ट करके निकाला।

पुलिस फिलहाल संदिग्ध खातों का आइपी एड्रेस का विश्लेषण कर रही। शुुरुआती जांच में पता चला है कि यह फर्जीवाड़ा दिसंबर 2022 से इस वर्ष मार्च के बीच हुई। फर्जीवाड़ा की जानकारी के मिलने के बाद कंपनी ने 457 आरोपितों के खाते सीज कर दिए हैं। काफी रकम वापस देने से पहले रोकी गई है।

ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा

कंपनी की शिकायत में बताया गया है कि नकदी जमा करने के बाद कभी भी ब्याज के साथ पैसा निकाला जा सकता है। कंपनी के प्लेटफार्म साझेदार मोबिक्विक के जरिये भी कई निवेश जुडे थे। मोबिक्विक ने कंपनी को बताया कि पैसे जमा करने वाले कई उपयोगकर्ताओं ने उसी दिन, यानी जमा की तारीख वाले दिन ही पैसे वापस करने का अनुरोध किया। यह सभी पैसे यूपीआई के जरिये जमा किए गए थे।

यूपीआई के जरिये किए गए लेने एनपीसीआई के निगरानी में होते हैं। एनपीसीआई ने सभी ऑनलाइन भुगतान मध्यमों को निर्देश दिया है कि ग्राहक अपने पैसे वापस मांगे (चार्जबैक) तो उसके अनुरोध को निर्धारित समय में यदि कोई आपत्ती नहीं मिलती तो स्वीकार किया जाए।

ऐसे में आरोपितों ने मोबिक्विक से पैसे वापस मांगने के साथ ही एनपीसीआई के साथ भी चार्जबैक के लिए अनुरोध किया। मोबिक्विक से पैसे वापस मिलने के बाद आरोपितों ने एनपीसीआई से पैसे वापस नहीं मिलने का दावा किया, जिससे उन्हें दोनों तरफ से पैसे वापस मिले। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपितों ने तकनीकी त्रुटि का लाभ उठा कर फर्जीवाड़ा किया है।

एक बार जब आरोपित को पता चला कि कंपनी ने चार्जबैक अनुरोधों पर आपत्ती नहीं जताई है तो उन्होंने कई लेनदेन करना शुरू कर दिया यानी, आरोपित ने पैसे जमा करना शुरू कर दिया और उसी दिन राशि लौटाने का दावा करते हुए न केवल जमा की गई राशि वापस ली बल्कि उसके बराबर राशि और भी ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मोबिक्विक और एनपीसीआइ के बीच समन्वय की कमी के कारण आरोपितों ने यह फर्जीवाड़ा किया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Delhi University

अब एक साथ दो डिग्री कर सकेंगे दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स

October 5, 2024
City killer’ asteroid to pass harmlessly between Earth and Moon

पृथ्वी और चंद्रमा के बीच बिना किसी नुकसान के गुजरेगा ‘सिटी किलर’ क्षुद्रग्रह

March 25, 2023
shivling

सावन का पहला दिन… हरिद्वार से देवघर तक, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों में डूबी भक्ति की गंगा!

July 11, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.