Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

चेतन बरागटा, उर्मिल ठाकुर समेत चार नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 29, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों से पहले चार नेताओं ने भाजपा में घर वापसी की है। पूर्व सीपीएस व हमीरपुर से विधायक उर्मिल ठाकुर, जुब्बल कोटखाई से चेतन बरागटा, धर्मशाला से राकेश चौधरी और जिला परिषद शाहपुर जोगिंदर पंकू भाजपा में शामिल हुए हैं। कांगड़ा से आम आदमी पार्टी में गए निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ने वाले राकेश चौधरी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी में सभी नेताओं ने उनका स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि इनके शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी और हम आक्रामक तरीके से चुनाव की ओर बढ़ेंगे। इन सभी नेताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और त्रिलोक कपूर की उपस्तिथि  में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने यू टर्न लिया है। चेतन बरागटा को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया था। उन्होंने जुब्बल-कोटखाई में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा उपचुनाव लड़ा था। चेतन बरागटा पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के बेटे हैं।

इन्हें भी पढ़े

haridwar kumbh mela

कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु

March 14, 2026
clinic

आयुष्मान भारत योजना के नाम पर धोखाधड़ी, 2 अस्पतालों के खिलाफ हुआ एक्शन

March 14, 2026

विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!

March 13, 2026
Yati Narasimhanand Giri

वीडियो जारी कर यति नरसिंहानंद गिरी ने हिंदू नेताओं को सतर्क रहने की दी चेतावनी!

March 13, 2026
Load More

राकेश चौधरी के भाजपा में जाने से आप को झटका
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले राकेश चौधरी के भाजपा का दामन थामने से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। तीन महीने पहले राकेश ने आप का दामन थामा था। उन्होंने जिला कांगड़ा में पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की। उनके एकाएक पार्टी छोड़ने से हिमाचल आम आदमी पार्टी के नेता भी हैरान हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। करीब 20 दिन से उन्होंने आप के लिए काम करना बंद कर दिया था। राकेश चौधरी वर्ष 2016 में कांग्रेस से जुड़े थे। कांग्रेस में आपसी खींचतान के चलते पार्टी छोड़ी और वर्ष 2016 में भाजपा का दामन थाम लिया।

वह भाजपा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने विशाल नैहरिया को प्रत्याशी बनाया। इस पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया। 16,740 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र 8,212 वोट ही ले पाए। नैहरिया 23,498 वोट लेकर विजयी हुए थे। राकेश चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी से विचारधारा नहीं मिल रही थी। इस पार्टी मेें मन नहीं लग रहा था। इसके चलते भाजपा का दामन थामा है। टिकट को लेकर कहा कि यह हाईकमान का फैसला है। टिकट उसी को दिया जाता है, जिनकी जनता मेें अच्छी पैठ हो। उन्होंने बिना शर्त भाजपा का दामन थामा है।

चौधरी के जाने से आप को कोई फर्क नहीं: गौरव
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि राकेश चौधरी के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। प्रदेश में दिन-प्रतिदिन आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Makar Sankranti

मकर संक्रांति का महत्त्व

January 12, 2023
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की रिट याचिका

May 1, 2025
पति दो पत्नि

‘इरशाद मेरा है’ पति के लिए दो पत्नियों ने थाने को बना दिया जंग का मैदान!

April 25, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में टेक कंपनियां, अब इनको बनाएगा निशाना
  • कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु
  • भारत के लिए संकटमोचक बना दोस्‍त रूस, पुतिन ने खोजा नया कूटनीतिक रास्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.