Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हरिद्वार कुंभ 2027: सीएम धामी ने तय की समय सीमा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 9, 2026
in राज्य
A A
cm dhami
16
SHARES
523
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित सभी तैयारियां अक्टूबर माह तक हर हाल में पूरी की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे हों और उनकी गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। शासन स्तर पर कुंभ से जुड़ी कोई भी फाइल लंबित न रहे। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता भव्य, दिव्य और सुरक्षित कुंभ आयोजन की है।

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
pm modi

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

March 26, 2026
Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Load More

मुख्यमंत्री ने सचिव लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि अगले 24 घंटे के भीतर कुंभ मेले के लिए आवश्यक तकनीकी पदों पर अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही कुंभ क्षेत्र में बने सभी पुलों का ऑडिट कराने तथा सभी घाटों का सौंदर्यकरण और आवश्यकता अनुसार पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के लिए हर की पैड़ी के साथ-साथ अन्य सभी घाटों पर भी स्नान की समुचित व्यवस्था करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र की स्वच्छता के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने, प्रमुख स्थानों पर शौचालय व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल, जल पुलिस, ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य आधुनिक उपकरणों के उपयोग पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही कानून व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन को लेकर अलग से विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कुंभ क्षेत्र में विभिन्न अखाड़ों को भूमि आवंटन समय पर किया जाए और इसकी मॉनिटरिंग स्वयं मेला अधिकारी करें। सभी अखाड़ों, मठों, संत समाज, संस्थाओं, समितियों एवं स्थानीय लोगों से समन्वय बनाकर उनके सुझावों के अनुरूप तैयारियां की जाएं। श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने वन संबंधी मामलों में शीघ्र अनुमति लेने, अन्य राज्यों से समन्वय स्थापित करने तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि कुंभ से जुड़े सभी विकास कार्य कागजों के साथ धरातल पर भी दिखाई दें। उन्होंने आवास, टेंट सिटी, अस्थायी अस्पताल, एम्बुलेंस और मोबाइल चिकित्सा दल की व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला हमारी संस्कृति, आस्था और करोड़ों श्रद्धालुओं से जुड़ा महाआयोजन है। इसे सफल बनाना हम सभी का दायित्व है, ताकि यहां आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर जाए।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, रेनू बिष्ट, अनुपमा रावत, रवि बहादुर, उत्तराखंड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव एल. फैनई, आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, नितेश झा, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Siddaramaiah DK Shivakumar

सीक्रेट पर्ची बताएगी कौन होगा कर्नाटक का CM!

May 15, 2023
india economy

चीते की तरह तेजी से दौड़ेगा भारत

October 11, 2022
Rahul Gandhi

कांग्रेस का रणछोड़, अमेठी-रायबरेली में राहुल की रणनीति या डर?

May 6, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.