Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

कांग्रेस का दावा, कर्नाटक में चल रहा ऑपरेशन कमल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 25, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
Siddaramaiah
16
SHARES
521
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस के एक विधायक ने विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर ‘ऑपरेशन कमल’ चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने रविवार को कहा कि 100 करोड़ रुपये की पेशकश कर कांग्रेस विधायकों को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को अस्थिर किया जा सके। मांड्या से कांग्रेस विधायक रविकुमार गौड़ा ने कहा कि भले ही विधायकों को बीजेपी लालच देकर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है, लेकिन कोई भी विधायक उसके झांसे में नहीं आएगा। राज्य में कांग्रेस की सरकार स्थिर व मजबूत है।

रविकुमार गौड़ा ने कहा, ‘मैं आज भी कह रहा हूं कि उन्होंने (भाजपा) अब 50 करोड़ रुपये की पेशकश को बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये कर दिया है। किसी ने परसों फोन करके कहा था कि सौ करोड़ रुपये तैयार हैं। वे 50 विधायकों को खरीदना चाहते हैं। बीजेपी के लोग 50 करोड़ रुपये से 100 करोड़ रुपये पर पहुंच गए हैं।’ उन्होंने कहा किसी ने मुझे फोन किया था, मैंने उससे कहा कि 100 करोड़ रुपये अपने पास रखो। मैंने ईडी से शिकायत करने के बारे में सोचा। वे हमारी सरकार को गिराने की योजना रोजाना बना रहे हैं। 50 करोड़ रुपये से अब वे 100 करोड़ रुपये की पेशकश पर पहुंच गए हैं, लेकिन हमारी सरकार स्थिर है। मुख्यमंत्री भी मजबूत हैं।

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
Load More

‘4 विधायकों से किया गया संपर्क’

इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में गौड़ा ने दावा किया था कि एक टीम ने कांग्रेस विधायकों को 50 करोड़ रुपये और मंत्री पद देने का लालच देकर लुभाने की कोशिश की। उन्होंने कहा था कि 4 विधायकों से संपर्क किया गया था और इस दावे के समर्थन में सबूत भी मौजूद हैं। गौड़ा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष, केंद्रीय मंत्रियों शोभा करंदलाजे, प्रह्लाद जोशी और एच डी कुमारस्वामी (जनता दल-सेक्युलर) पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए एक गिरोह के रूप में ये लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 136 विधायकों के साथ कांग्रेस सरकार चट्टान की तरह मजबूत है। राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री गरीबों के हितैषी हैं और कोई भी उन्हें हटा नहीं सकता।

‘सरकार गिराने के मकसद से घूम रहे’

कांग्रेस विधायक ने कहा, ‘इन लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से वादा किया है। वे सरकार को गिराने के उद्देश्य से घूम रहे हैं।’ गौड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा के दलाल कांग्रेस विधायकों से रोजाना संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारा कोई भी विधायक उनके झांसे में नहीं आएगा। वे हमारे विधायकों को खरीदकर सरकार को गिराना चाहते हैं। वे अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं, क्योंकि कर्नाटक में कांग्रेस मजबूत है। उन्होंने कहा, ‘हम सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। हम इसे ईडी, सीबीआई को देंगे। हम उन्हें नकदी के बैग के साथ पकड़ना चाहते हैं। मेरे पास उस व्यक्ति का ऑडियो है जिसने मुझे फोन किया था। अब उसका दिल जोर से धड़क रहा होगा। हम इसे सही समय पर जारी करेंगे।’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Amit Shah

विकसित उत्तराखंड से ही पूरा होगा 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य : अमित शाह

July 20, 2025
operation sindoor 2.0

ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान को दी गई जानकारी की क्या है पूरी सच्चाई ?

May 20, 2025

झारखंड में क्या चाहती है भाजपा?

October 16, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.