Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

कांग्रेसी नेता बोले- बांग्लादेश के बाद अगला नंबर भारत का है…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 7, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
Sajjan Verma
11
SHARES
359
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: आरक्षण को लेकर बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा. बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं. प्रदर्शनकारी हिंसा कर रहे हैं और हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं. बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद अब भारत में बयानबाजी तेज हो गई है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma) ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि श्रीलंका और बांग्लादेश के बाद अब भारत का नंबर है. इससे पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भी बांग्लादेश में हंगामे को लेकर भड़काऊ बयान दिया था और कहा था कि जो बांग्लादेश में हो रहा है, वो भारत में भी हो सकता है.

सज्जन वर्मा ने पीएम मोदी-गृह मंत्री को दी चुनौती

इन्हें भी पढ़े

EPFO

अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा

April 2, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
India will not be able to go to Iran

ईरान नहीं जा पाएगा भारत में जुटाया गया चंदा! जानिए क्यों?

April 2, 2026
pan card

आज से PAN Card के बदले नियम, अब इन 5 डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं बनेगा कार्ड

April 2, 2026
Load More

कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने ये बयान बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को चुनौती देते कहा, ‘आज मैंने आह्वान किया कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन यादव और कैलाश विजयवर्गीय सुन लें. कल बांग्लादेश की जनता प्रधानमंत्री आवास में घुस गई और छह महीने पहले श्रीलंका की जनता प्रधानमंत्री आवास में घुस गई थी.’ उन्होंने कहा, ‘देश की जनता से अब भ्रष्टाचार सहन नहीं हो रहा है. इसलिए, अब वे उनके घरों में भी घुस जाएगी. श्रीलंका और बांग्लादेश के बाद भारत का नंबर आएगा.’

कौन हैं सज्जन सिंह वर्मा?

सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma) कांग्रेस सदस्य हैं. वो मध्य प्रदेश के सोनकच्छ सीट से 5 बार विधायक और एक बार सांसद रहे हैं. सज्जन सिंह वर्मा ने सोनकच्छ विधानसभा सीट से साल 1985, 1998, 2003, 2008 और 2018 में जीत दर्ज की थी, जबकि 2009 में देवास सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे. वे अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. 2018 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सज्जन सिंह वर्मा को कमलनाथ सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री बनाया गया था, लेकिन मार्च 2020 में सरकार गिरने के बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

2 दिनों से भारत में हैं शेख हसीना

बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपनी बहन के साथ गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में रुकी हुई हैं. मंगलवार को दिन भर हिंडन एयर बेस में वीवीआईपी मूवमेंट देखने को मिला. बांग्लादेश एंबेसी की कई गाड़ियां भी हिंडन एयरबेस के अंदर जाती हुई दिखाई दीं. सूत्रों की मानें तो जल्द ही शेख हसीना के मूवमेंट का प्लान बन सकता है, जिसके लिए लगातार तैयारी की जा रही है.

तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में हिंसा जारी

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट होने के बाद से देशभर में हिंसा जारी है. इस हिंसा में 20 अवामी लीग नेताओं समेत 29 लोगों के शव मिले हैं. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, ये मौतें बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और सोमवार को उनके देश से चले जाने के बाद हुई हैं. हिंसा प्रभावित सतखीरा में कम से कम 10 लोग मारे गए और कोमिल्ला में भीड़ के हमलों में 11 अन्य लोगों की जान चली गई.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

संसद से बड़ा दिखना चाहता है सुप्रीमकोर्ट?

July 21, 2023
प्रशांत किशोर

सच होने जा रही है PK की एक और भविष्यवाणी?

December 12, 2022
PM Modi Speech Rajya Sabha

प्रहसन ही है सियासत तो, संसद कैसे अछूता रह सकता है?

February 11, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.