नई दिल्ली: सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर-आईएचबीटी), पालमपुर ने 19 और 20 सितम्बर 2023 को सीएसआईआर-फ्लोरीकल्चर मिशन के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के 120 किसानों को 27 हज़ार जरबेरा और 25 हज़ार जिप्सोफिला की पौध सामग्री का वितरण किया।

सीएसआईआर-फ्लोरीकल्चर मिशन एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है जिसे सीएसआईआर की प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके उच्च मूल्यवान पुष्प् खेती के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और उद्यमशीलता विकसित करने के उद्देश्य से 22 राज्यों में कार्यान्वित किया जा रहा है। साथ ही, सीएसआईआर-आईएचबीटी देश मे फूलों की खेती के व्यरवसाय को बढ़ावा देने में सतत सक्रिय रहा है।
संस्थान के पास खुले और संरक्षित वातावरण में पौधों के बहुगुणन और फूलों की खेती के लिए मानकीकृत प्रौद्योगिकीयां उपलब्धक हैं।
इस अवसर पर सीएसआईआर-आईएचबीटी के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव ने कहा कि मिशन के अंतर्गत दी जाने वाली रोग मुक्त गुणवत्तायुक्त2 रोपण सामग्री किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर दी जाती है जोकी किसानों की आय बढ़ाने में सहायक है।सीएसआईआर-आईएचबीटी के मिशन नोडल अधिकारी डॉ. भव्य भार्गव ने कहा कि इस वर्ष संस्था्न पांच राज्यों में 174 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने के लिए गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री प्रदान करेगा।
विभिन्न राज्यों के लाभान्वित किसानों ने सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सीएसआईआर-फ्लोरीकल्चर मिशन और सीएसआईआर-आईएचबीटी के प्रति आभार व्यक्त किया।







