नई दिल्ली। भारतीय ग्राहकों के बीच स्कूटर की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी जनवरी, 2026 की बात करें तो एक बार फिर इस सेगमेंट में होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। होंडा एक्टिवा को बीते महीने कल 2,71,924 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर होंडा एक्टिवा की बिक्री में 63 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जनवरी, 2024 में यह आंकड़ा 1,66,739 यूनिट रहा था। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर की बिक्री के बारे में विस्तार से।
50% बढ़ गई आईक्यूब इलेक्ट्रिक की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीवीएस जूपिटर रहा। टीवीएस जूपिटर ने इस दौरान 20 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,29,744 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में सुजुकी एक्सेस रहा। सुजुकी एक्सेस ने इस दौरान 26 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 69,042 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस आइक्यूब इलेक्ट्रिक रहा। टीवीएस आइक्यूब इलेक्ट्रिक ने इस दौरान 50 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 37,560 यूनिट स्कूटर की बिक्री की।
सातवें नंबर पर रही हीरो डेस्टिनी 125
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टीवीएस एंटॉरक रहा। टीवीएस एंटॉरक ने इस दौरान 54 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 36,596 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज चेतक रहा। बजाज चेतक ने इस दौरान 34 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 28,216 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हीरो डेस्टिनी 125 रहा। हीरो डेस्टिनी 125 ने इस दौरान 97 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 27,782 यूनिट स्कूटर की बिक्री की।
8% घट गई सुजुकी बर्गमैन की बिक्री
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर सुजुकी बर्गमैन रहा। सुजुकी बर्गमैन ने इस दौरान 8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 23,474 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में एथर रिज्टा रहा। एथर रिज्टा ने इस दौरान 68 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 20,155 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में यामाहा Ray रहा। यामाहा Ray ने इस दौरान 30 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 19,815 यूनिट स्कूटर की बिक्री की।







