नई दिल्ली : दिल्ली की नई शराब नीति का मामला अभी सुलझ नहीं पाया तो वहीं दूसरी ओर शराब पीने वालों के लिए खुसखबरी आई हैं। आपकों बता दे कि अब दिल्ली के मैट्रो स्टेशनों पर भी शराब मिलेगी। क्योंकि आबकारी विभाग ने स्टेशन परिसर में शराब की दुकानें खोलना शुरू कर दिया है। डीएमआरसी ने मैट्रो स्टेशनों पर भीड़ देखते हुए शराब की दुकानें खोलनें की अनुमति दे दी हैं, ताकि भारी मात्रा में शराब की ब्रिकी की जा सके। आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बदरपुर, द्वारका, करोल बाग, राजौरी गार्डन और मुंडका सहित बड़े परिसर वाले मेट्रो स्टेशन पर आधा दर्जन से अधिक आउटलेट्स खोले जा चुके हैं।
इन स्टेशनों पर मिलेगी शराब
दिल्ली सरकार के एक्साइज डिपार्टमेंट ने दिल्ली के कॉमर्शियल सेंटर, शॉपिंग सेंटरों और मॉल के अलावा मेट्रो स्टेशनों में बनी दुकानों में वाइन शॉप्स शुरू कर दी, फिलहाल इसकी शुरुआत दिल्ली के द्वारका, राजौरी गार्डन, करोल बाग, मुंडका और बदरपुर समेत कई मेट्रो स्टेशनों के परिसर में शराब की दुकानें खोल कर दी गई हैं।







