Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली एमसीडी की बैठक कल, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 26, 2023
in दिल्ली
A A
MCD Meeting
23
SHARES
755
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम की शुक्रवार को सदन की बैठक होने जा रही है। इस बैठक के एजेंडे में कई प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसमें दिल्ली भर में नए पुस्तकालयों को स्थापित किया जाएगा। छात्रों के लिए उन जगहों व निगम की इमारतों में पुस्तकालय स्थापित होंगे। जहां पर निगम की इमारतों का किसी भी रूप में उपयोग नहीं हो रहा है। इसमें ढलावों, निगम के कार्यालयों, स्कूलों व अन्य इमारतों में पुस्तकालयों को बनाया जाएगा। MCD की योजना है कि दिल्ली भर में 50 से अधिक पुस्तकालय इन जगहों पर बनाए जाएंगे। हर पुस्तकालय में 25 से अधिक छात्रों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम 2023 को निगम करेगा अधिसूचित

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Load More

प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम 2016 को निगम बदलकर प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम 2023 में अधिसूचित करने का प्रस्ताव निगम के सदन की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके मद्देनजर निगम प्लास्टिक कचरे के निस्तारण, रिसाइकल करने के लिए विभिन्न कार्य करेगा। इसमें प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करने के लिए केंद्र व रिसाइकल केंद्र भी स्थापित किए जाने की योजना है।

प्लास्टिक कचरे पर बड़ा फैसला संभव

प्लास्टिक कचरे के नियमों के अनुसार दिल्ली भर में सड़कों पर खाने के ठेले लगाने वाले व अन्य विक्रेताओं को प्लास्टिक कचरे जैसे पॉलिथीन, प्लास्टिक बोतलें, रैपर व अन्य प्लास्टिक की वस्तुओं को डालने के लिए कूड़ेदान लगाना होगा। निगम इस प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करने के लिए एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपेगा।

पूर्वी व दक्षिणी दिल्ली में घर बनाना महंगा होगा

निगम के 26 सितंबर की बैठक में टाले गए प्रस्तावों को भी शुक्रवार को सदन की बैठक में लाया जा रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव है कि राजधानी में पूर्वी व दक्षिणी दिल्ली में घर बनाना महंगा हो जाएगा। पूर्वी दिल्ली व दक्षिणी दिल्ली के क्षेत्रों में घर के निर्माण के लिए बनाए गए नक्शे को मंजूर करने के लिए क्षतिपूर्ति व नियामक शुल्क वसूलने के प्रस्ताव को निगम की बैठक में लाया जा रहा है। अभी तक यह दोनों शुल्क पूर्ववर्ती उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने ही अपने क्षेत्र में लागू किए थे। अब एकीकृत निगम में पूर्वी एवं दक्षिणी दिल्ली में भी इन दोनों शुल्कों को लागू करने प्रस्ताव के पारित होने के बाद लागू किया जाएगा। अभी तक यह दोनों शुल्क पूर्वी एवं दक्षिणी दिल्ली में लागू नहीं किए गए थे।

ये अन्य प्रस्ताव भी होंगे प्रस्तुत

1- निगम के बालक राम अस्पताल में पेडियाट्रिक कॉर्डियोलॉजी सेंटर को एक एनजीओ की ओर से पांच वर्ष की अवधि के लिए शुरू किया जाएगा। इस प्रस्ताव को निगम ने एजेंडे में शामिल किया है।

2- निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए वर्ष 2023-24 के शैक्षणिक सत्र के लिए हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू की किताबों को उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को एजेंडे में लाया गया है।

स्वास्थ्य इकाइयों पर बड़ा फैसला

सार्वजनिक निजी साझेदारी (पीपीपी) मॉडल के अनुरूप निगम की स्वास्थ्य इकाइयों से विभिन्न बीमारियों के सैंपल को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी बाहरी संस्थान को दी जाएगी। निगम की लैब सेवाओं के लिए यह प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किया गया है। इस प्रस्ताव के अनुसार लोगों को और निगम की स्वास्थ्य योजनाओं के लिए लाभार्थियों को इससे फायदा मिलेगा। सैंपल इकट्ठा करने के लिए निजी संस्थान के बाहरी केंद्रों में लोगों को भेजा जाएगा। पांच वर्ष के लिए निजी संस्थान निगम के साथ मिलकर इसका संचालन करेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

माखनलालजी का समाचारपत्र ‘कर्मवीर’ बना अनूठा शिलालेख

August 23, 2025

स्वप्ना के आरोप और केरल सरकार

June 24, 2022
BJP Haryana

हरियाणा में बीजेपी की जीत के ये बड़े रहस्य जानकर उड़ जाएंगे होश!

October 9, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.