नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दुबई से संचालित हो रहे एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। यह साइबर गैंग देश के बेरोजगार लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर ठगी करता था। दिल्ली पुलिस की उत्तरी दिल्ली साइबर थाने की पुलिस ने इस गिरोह के बारे में पता लगाया है।
पुलिस के अनुसार, यह गैंग ई-कॉमर्स कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। साथ ही वर्क फ्रॉम होम के बारे में बताता था। साइबर गैंग बेरोजगारों लोगों को निशाने पर रखता था।







