नई दिल्ली : कुछ ही घंटों में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन शुरू होने जा रहा है। लोग क्लबों और पबों में जमकर पार्टी करते हैं और कई बार मौज-मस्ती में कानून को अपने हाथ में ले बैठते हैं। दिल्ली पुलिस ने ऐसे शोहदों और मस्ती में बेकाबू हो जाने वालों को फिल्मी अंदाज में वॉर्निंग दी है। दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज का नाम इस्तेमाल करते हुए लोगों को न्यू ईयर पर लिमिट में रहने की बात कही है।
दिल्ली पुलिस ने फिल्मी अंदाज में वॉर्निंग
दिल्ली पुलिस ने पोस्ट में लिखा, “न्यू ईयर ईव पर ‘मस्त में रहने का’ लेकिन ‘जरा हटके जरा बचके’, अगर ‘एनिमल’ बनकर ‘बवाल’ या ‘नॉन स्टॉप धमाल’ मचाया तो कहीं ऐसा ना हो कि 2024 का पहला दिन अपनी ‘The Great Indian Family’ की बजाए ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के साथ मनाना पड़े।” दिल्ली पुलिस ने इस मैसेज में कई फिल्मों और वेब सीरीज के नाम इस्तेमाल करते हुए ज्यादा हुड़दंग नहीं मचाने का मैसेज दिया है।
कमेंट बॉक्स में लोगों ने की तारीफ
दिल्ली पुलिस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- SAM BAHADURi इसी में है कि सेफ्टी को BHAGWAN BHAROSE मत रखो। क्योंकि आखिर में आप भी KISI KA BHAI, KISI KI JAAN हो। इस पोस्ट को ढेरों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने दिल्ली पुलिस से सोशल मीडिया सेल की क्रिएटिविटी की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा- क्या बाद है दिल्ली पुलिस। रॉकिंग दिल्ली पुलिस।







