Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

नए लुक में दिखेगी दिल्ली पुलिस, जानें क्या-क्या होगा बदलाव

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 18, 2024
in दिल्ली
A A
inspector
10
SHARES
325
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस अब जल्द ही नए लुक में नजर आएगी. दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर से कांस्टेबल रैंक के जवानों की वर्दी बदलने की योजना बना रही है. दिल्ली पुलिसकर्मी वर्दी की जगह कार्गो और टी-शर्ट पहन सकते हैं. दिल्ली पुलिस में इस समय 90,000 से अधिक कर्मी हैं. इनमें दानिप्स और एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि दिल्ली पुलिस की वर्दी का रंग तो खाकी ही रहेगा, लेकिन इसके वर्दी के कपड़े और डिजाइन सहित अन्य पहलुओं में काफी बदलाव होंगे.

वर्दी में बदलाव के लिए कई सैंपलों का ट्रायल चल रहा है. पुलिस की योजना है कि जैसे अमेरिका में पुलिस को गहरे नीले रंग की वर्दी दी जाती है वैसी ही वर्दी यहां भी पुलिस की दी जाए.

इन्हें भी पढ़े

ताशकंद : आयोजित वर्ल्ड आर्मरेसलिंग कप 2026 में दिल्ली के लक्ष्मण सिंह भंडारी ने जीता स्वर्ण पदक

February 11, 2026
rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
police

सोशल मीडिया पर लापता लड़कियों को लेकर फैलाया जा रहा डर, दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

February 6, 2026
murder

जनकपुरी में गड्ढे ने ली युवक की जान, रातभर थानों के चक्कर काटता रहा परिवार, सुबह मिली मौत की खबर

February 6, 2026
Load More

मौसम के अनुरूप होगी ड्रेस

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में मौसम की स्थिति के कारण बल वर्दी बदलने पर विचार किया जा रहा है. आला अधिकारी का कहना है कि यह योजना के चरण में है और अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है, लेकिन अगर इसमें बदलाव होता है, तो ‘खाकी’ रंग बना रहेगा.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिसकर्मियों को गर्मियों के दौरान टी-शर्ट और कार्गो पैंट देने पर विचार किया जा रहा है, जबकि सर्दियों के दौरान ऊनी शर्ट, पैंट के साथ-साथ विशेष गुणवत्ता वाले वार्मर के पोशाक दिये जाने की योजना है.

अमेरिकी पुलिस की तरह होगी ड्रेस

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में कांस्टेबलों को ट्रायल के लिए ‘खाकी’ रंग की टी-शर्ट और कार्गो पैंट दिए गए हैं, जबकि डेस्क पर काम करने वाले पुलिस कर्मियों को भी अलग वर्दी दी जा सकती है. अभी तक, कार्यालय के कर्मचारियों को औपचारिक पैंट और शर्ट पहनने की अनुमति है.

उन्होंने कहा कि मौसम के अनुसार जैकेट, जूते और टोपी में भी बदलाव किया जा सकता है. इसके साथ ही परेड और ध्वजारोहण जैसे समारोहों के लिए ट्यूनिक वर्दी बदलने की भी योजना बना रहा है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ने दिल्ली पुलिस की वर्दी पर काफी रिसर्च किया है. उन्होंने दिल्ली पुलिस की वर्दी पर काम करने के लिए कई प्रमुख संस्थानों का इसे लेकर सहयोग भी लिया है. उसके बाद ही वर्दी बदलने पर विचार किया जा रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
mulayam-singh

जिसका जलवा कायम था

October 13, 2022

गंगा दशहरा, विश्व पर्यावरण दिवस और हम…?

June 5, 2025
City killer’ asteroid to pass harmlessly between Earth and Moon

पृथ्वी और चंद्रमा के बीच बिना किसी नुकसान के गुजरेगा ‘सिटी किलर’ क्षुद्रग्रह

March 25, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • एक-दो नहीं, 4-4 बिल के जरिए H-1B पर अटैक कर रहा अमेरिका ?
  • राज्यसभा में क्या हुआ कि आपस में भिड़ गए खरगे और जयराम रमेश
  • चीन को दबाने के लिए अमेरिका को चाहिए भारत का साथ?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.