Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली : इन क्षेत्रों में 15 दिनों में ख़त्म होगी सीवर जाम की समस्या, लोगों को मिलेगी राहत

जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लगाए जायेंगे ज्यादा क्षमता के मोटर पंप, विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और डीजेबी को पूर्व सूचना देना आवश्यक : सोमनाथ भारती

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 14, 2024
in दिल्ली, विशेष
A A
11
SHARES
353
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। नांगलोई और पंजाबी बाग के क्षेत्रों को जल्द ही सीवर जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने आज नांगलोई क्षेत्र का दौरा कर क्षेत्र की सीवर व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीजेबी उपाध्यक्ष दिल्ली मेट्रो की कंस्ट्रक्शन साइट पर भी पहुंचे। जहाँ उन्होंने दिल्ली मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से डीजेबी की क्षतिग्रस्त सीवर लाइन का भी निरीक्षण किया। सोमनाथ भारती ने अधिकारियों को दिए 15 दिनों में सीवर लाइन की मरम्मत कर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जल निकासी के लिए ज्यादा क्षमता के मोटर पंप लगाने के लिए कहा है। दिल्ली जल बोर्ड को स्थानीय विधायक और लोगों द्वारा क्षेत्र में सीवर जाम की शिकायतें मिल रही थी।

15 दिन में दूर होगी सीवर जाम की समस्या, डीएमआरसी की वजह से उत्त्पन्न हुई समस्याएं

इन्हें भी पढ़े

Pink Saheli Smart Card

दिल्ली सरकार का तोहफा, महिलाओं के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ की शुरुआत

November 2, 2025
air pollution

8 सालों में सबसे अच्छा रहा दिल्ली में इस बार का AQI

November 1, 2025
Odd-Even returns in Delhi

दिल्‍ली में बैन किए गए वाहनों पर दूर कर लें कन्‍फ्यूजन!

November 1, 2025
Delhi Jal Board

अब KPMG के हाथों में दिल्ली जल बोर्ड के प्रोजेक्ट्स की निगरानी!

October 31, 2025
Load More

दिल्ली जल बोर्ड को स्थानीय विधायक और लोगों की तरफ से नांगलोई क्षेत्र में सीवर जाम की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को डीजेबी के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने नांगलोई विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। निरीक्षण के बाद सोमनाथ भारती ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्लीवासियों की समस्याओं को लेकर 24 घंटे सतर्क है और वह मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के निर्देश और लोगों की शिकायतें मिलने के बाद आज नांगलोई का दौरा करने आए है। उन्होंने बताया कि नांगलोई क्षेत्र में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के निर्माण कार्य के कारण दिल्ली जल बोर्ड की सीवर व्यवस्था प्रभावित हुई है। डीजेबी को सूचना दिए बिना डीएमआरसी ने सड़कों की खुदाई कर दी। जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाली डीजेबी की भूमिगत सीवर लाइन टूट गई। उन्होंने कहा कि डीएमआरसी की लापरवाही के चलते सीवर लाइन टूटने से नांगलोई और पंजाबी बाग में कई जगह सीवर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। इसका खामियाजा आम लोग और डीजेबी को भुगतना पड़ रहा है।

एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और डीजेबी को सड़क की खुदाई की पूर्व सूचना देना आवश्यक
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती का कहना है कि
डीजेबी ने जब मामले की जांच की तो जानकारी में आया कि यहां डेढ़ महीने पहले डीएमआरसी के निर्माण कार्य के कारण सीवर लाइन को नुकसान पहुंचा था। डीएमआरसी ने ना तो सीवर लाइन टूटने की जानकारी डीजेबी को दी और ना ही खुदाई से पहले डीजेबी को अवगत कराया। डीएमआरसी और डीजेबी के अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर सीवर लाइन की मरम्मत का काम खत्म कर स्थिति को सामान्य करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जल निकासी के लिए मोटर लगाकर सीवर के पानी को निकलने की व्यवस्था कराई जा रही है। डीजेबी उपाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार की स्थिति से बचने के लिए डीएमआरसी, एमसीडी और आईजीएल जैसी एजेंसियों का डीजेबी के साथ बेहतर तालमेल होना आवश्यक है। सड़कों की खुदाई से पहले डीजेबी को इसकी पूर्व सूचना देना अनिवार्य होना चाहिए। ऐसी व्यवस्था होने से लोगों को इस प्रकार की मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
goa in SCO

शंघाई सहयोग संगठन में भारत का दमदार उभार

May 6, 2023
Modi is working to save Adani

देश की जनता को लूटने वाले अडानी को बचाने का काम कर रहे हैं मोदी

February 27, 2023
CM Ibrahim

कर्नाटक : बीजेपी से गठबंधन का विरोध करने वाले सीएम इब्राहिम जेडीएस से निष्कासित

October 19, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • विवादों के बीच ‘द ताज स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कर दिया बड़ा खेल
  • मल्लिकार्जुन खरगे को अमित शाह का जवाब, गिनाया RSS का योगदान
  • दिल्ली सरकार का तोहफा, महिलाओं के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ की शुरुआत

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.