Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

ED का दावा- केजरीवाल और आरोपी विनोद चौहान के बीच डायरेक्ट मैसेज के सबूत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 29, 2024
in दिल्ली
A A
ED - Kejriwal
16
SHARES
547
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला (Delhi Liquor Scam) और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी वकील विनोद चौहान और अरविंद केजरीवाल के बीच संबंध पर ईडी ने कई दावे किए हैं. दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ दायर आरोप पत्र पर सुनवाई शुरू की. इस दौरान ईडी ने कहा कि उन्हें अरविंद केजरीवाल और मामले में आरोपी विनोद चौहान के बीच हुए डायरेक्ट मैसेज के सबूत मिले हैं. ईडी ने दावा किया कि भेजे गए मैसेज में जजों से मिलने का भी जिक्र है. ईडी का कहना है कि विनोद चौहान गैर-कानूनी तरीके से कमाए गए रुपए को हैंडल कर रहे थे.

कौन है विनोद चौहान?

इन्हें भी पढ़े

bpcl gas cylinder

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

April 5, 2026
गिरफ्तार

दिल्ली : मरीजों को मिलने वाली मुफ्त दवाओं की हेराफेरी में फार्मासिस्ट समेत 5 गिरफ्तार

April 5, 2026
दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक के लिए लॉन्च हुआ नया ‘ऐक्शन प्लान’

April 4, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
Load More

ईडी ने विनोद चौहान पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कथित तौर पर गोवा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) को रिश्वत पहुंचाई थी. जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपी के पास से 1.06 करोड़ रुपये कैश जब्त किए गए थे. ईडी ने कोर्ट में यह भी दावा किया था कि विनोद चौहान को पता था कि ये पैसा दिल्ली शराब घोटाले से अपराध की आय है. आरोपी ने गोवा चुनावों के लिए हवाला के माध्यम से यह पैसा पहुंचाया था.

ईडी की तरफ से दायर चार्जशीट पर राउज एवेन्यू कोर्ट में मंगलवार को हुई बहस में ईडी ने आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल को मुख्य आरोपी बनाया है. ईडी के वकील का कहना है कि मामले में AAP और अरविंद केजरीवाल दोनों जुड़े हुए हैं.

कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट को लेकर सवाल किया कि आम आदमी पार्टी किस तरह से कंपनी की परिभाषा में आती है. इस पर ईडी के वकील का कहना है कि इस्तेमाल किया गया शब्द ‘व्यक्तियों का संघ’ है. राजनीतिक दल एक संस्था है, व्यक्तियों का एक संघ है. कई फैसलों में कहा गया है कि इस तरह का संघ बनाना अनुच्छेद 19(1) सी के तहत मिले अधिकार से जुड़ा है.

ईडी ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली उत्पाद शुल्क घोटाले के सरगना और मुख्य साजिशकर्ता है, जिसमें AAP नेता और अन्य व्यक्तियों के नाम शामिल हैं. आम आदमी पार्टी चुनाव अभियान के लिए पैसे का इस्तेमाल करने सहित कई आपराधिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल है.’

सुनवाई के दौरान विजय नायर का जिक्र

सुनवाई के दौरान ईडी ने विजय नायर का जिक्र करते हुए कहा कि उनका उत्पाद विभाग से कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन वह यह कहते फिर रहे थे कि वह आम आदमी पार्टी के लिए फंड के बदले में अनुकूल प्रावधान हासिल कर सकते हैं.

ईडी के वकील ने कोर्ट में बताया कि विजय नायर सीएम आवास के पास बंगले में रह रहे थे. ईडी के वकील ने इस दौरान अक्षय मलहोत्रा का बयान भी पढ़ा, जो पुष्टि करता है कि नायर सीधे केजरीवाल को रिपोर्ट कर रहे थे. इसके बाद ईडी के वकील ने समीर महेंद्रू के बयान का भी जिक्र किया, जो नायर और केजरीवाल के बीच संबंध की भी पुष्टि करता है.

ईडी ने कहा कि नायर हमेशा सीएम आवास पर पाए जाते थे. उन्होंने दिल्ली सरकार के लिए व्यक्तियों से कोई व्यावसायिक मुलाकात नहीं की थी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm narendra modi

पीएम मोदी ने बीजेपी के तीनों मूल एजेंडे को क्यों छोड़ दिया?

August 15, 2023

वित्त मंत्री का नजरिया

December 21, 2022
india-pakistan

वक्फ़ संशोधन कानून पर पाकिस्तान की टिप्पणी, भारत ने दिया जवाब!

April 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.