Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

एकनाथ शिंदे दोबारा क्यों बनने चाहिए महाराष्ट्र के CM!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 25, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
Eknath Shinde
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई: शिवसेना विधायकों ने रविवार को बांद्रा के एक होटल में मुलाकात की, जहां उन्होंने उदय सामंत द्वारा प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद, एकनाथ शिंदे को फिर से शिवसेना विधायक दल का नेता चुना. शिवसेना के विधायकों ने मांग की कि एकनाथ शिंदे को फिर से महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जाए. शिवसेना के प्रवक्ता और नवनिर्वाचित विधायक  संजय शिरसाट ने कहा,’हमने एक बड़ी जीत हासिल की है; हमें लगता है कि एकनाथ शिंदे को फिर से सीएम बनना चाहिए, लेकिन इस पर बाद में फैसला किया जाएगा.’

1) शिवसेना यूबीटी को नियंत्रण में रखेंगे: यदि एकनाथ मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं, तो यह यूबीटी (और एमवीए) को सीधे देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधने का मौका देगा. यूबीटी यह आरोप लगाएगी कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिए शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह का उपयोग किया और फिर समय आने पर उसे किनारे लगा दिया. उद्धव सेना और एमवीए के अन्य सहयोगी सरकार के हर फैसले को भाजपा बनाम महाराष्ट्र की लड़ाई में बदलने की कोशिश करेंगे.

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
Load More

2) मराठी अस्मिता को मजबूती मिलेगी: एकनाथ शिंदे को सीएम बनाए रखकर महायुति मराठी अस्मिता को मजबूत कर सकती है. यह फैसला भाजपा की उदारता और मराठी अस्मिता (पिछले कई दशकों से एक भावनात्मक मुद्दा) का सम्मान करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाएगा.

3) सुशासन को जारी रखने का संदेश: महाराष्ट्र चुनाव में महायुति को मिला जनादेश एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के कारण भी है. एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बने रहने से महायुति की सुशासन की छवि और मजबूत होगी तथा योजनाओं का प्रभाव गहरा होगा.

4) महाराष्ट्र में जाति विभाजन पर रोक: एकनाथ शिंदे की छवि एक ऐसे मराठा नेता की बनी है, जिसने कांग्रेस को धराशायी कर दिया और मराठों को महायुति के लिए वोट करने का विश्वास दिलाया. महाराष्ट्र में जाति विभाजन और अविश्वास अब भी एक वास्तविक मुद्दा है, एक मराठा सीएम होने से सभी विभाजनकारी ताकतें दूर रहेंगी. शिंदे ने यह सुनिश्चित किया कि ओबीसी आरक्षण में छेड़छाड़ के बिना मराठों को सामाजिक और आर्थिक न्याय मिले.

5) आगामी स्थानीय निकाय चुनाव: अगले 2-3 वर्षों में पूरे महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव होंगे. अब चेहरा बदलने से सरकार के कामकाज का जनता फिर से मूल्यांकन करेगी और मौजूदा जीत से मिला मोमेंटम खत्म हो जाएगा. एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाकर महायुति इस मोमेंटम को जारी रख सकती है, जिसका उसे स्थानीय निकाल चुनावों में भी लाभ मिलेगा. वरना नए चेहरे के पास स्थानीय निकाय चुनावों में दिखाने के लिए ज्यादा उपलब्धियां नहीं होंगी.

6) लोकप्रिय चेहरा एवं नेतृत्व क्षमता: चुनाव से पहले हर सर्वे से पता चला कि एकनाथ शिंदे पूरे महाराष्ट्र में सबसे लोकप्रिय चेहरा थे. सभी जाति/क्षेत्र के लोगों में एकनाथ शिंदे के प्रति सम्मान था और उनके नेतृत्व में महायुति ने बड़े पैमाने पर एक सुचारू कार्यकाल देखा. तीन दलों के गठबंधन को सफलतापूर्वक मैनेज करके उन्होंने अपने नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया. उनके नेतृत्व ने लोकसभा चुनावों के दौरान देखे गए एंटी बीजेपी सेंटीमेंट को खत्म कर दिया.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पाकिस्तान के तीन टुकड़े?

June 10, 2022
india eonomic

देश की आर्थिक प्रगति को ही दर्शा रहे हैं विदेशी भारतीय

December 29, 2022
Arvind Kejriwal

अपनी ही बातों में फंसते नजर आ रहे सीएम केजरीवाल!

May 25, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.