प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर
नई दिल्ली: चुनाव आयोग (Election Commission of India – ECI) ने पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करने की संभावना है। शाम 4 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस निर्धारित है, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य आयुक्त चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकते हैं।
इस घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) तुरंत लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग ने पिछले कुछ दिनों में सभी राज्यों का दौरा पूरा किया था (पश्चिम बंगाल अंतिम पड़ाव था, 9-10 मार्च)। तैयारियां पूरी होने के बाद आज फाइनल ऐलान का समय आ गया है।
पहले अनुमान थे कि 14-16 मार्च के बीच घोषणा हो सकती है, लेकिन आज (15 मार्च) की प्रेस कॉन्फ्रेंस से यह पक्का लग रहा है।
इन राज्यों में चुनाव क्यों ?
ये पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई-जून 2026 में खत्म हो रहा है।
- पश्चिम बंगाल: 7 मई 2026 तक।
- असम: 20 मई 2026 तक।
- केरल: 23 मई 2026 तक।
- तमिलनाडु: 10 मई 2026 तक।
- पुडुचेरी: 15 जून 2026 तक।
कब तक होंगे मतदान संभवत
अप्रैल-मई 2026 में विभिन्न चरणों में होगा (पश्चिम बंगाल में 2 चरणों की संभावना ज्यादा है)।अभी तक की स्थिति चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (eci.gov.in) पर अभी तक फाइनल शेड्यूल जारी नहीं हुआ है (केवल तैयारियों की समीक्षा की प्रेस रिलीज हैं)। ऐलान होते ही वोटिंग डेट्स, चरण, नामांकन की अंतिम तिथि, स्क्रूटनी, वापसी और परिणाम की तारीख स्पष्ट हो जाएंगी।







