Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

शादी के बाद भी पति कर रहा था आशिकी, पत्नी ने किया विरोध तो लगा दी आग

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 28, 2022
in जुर्म, राज्य
A A
आग
21
SHARES
695
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बिहार के बक्सर में पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन फानन में महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया. मामला कमरपुर इलाके का है. बताया जा रहा है कि पत्नी पति के अवैध संबंधों का विरोध कर रही थी. इसी बात से गुस्सा होकर पति ने उसे आग लगा दी.

पुलिस ने महिला को जलाकर मारने के प्रयास में आरोपी पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़िता अंजलि देवी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली है. उसकी शादी 21 नवंबर 2021 को बक्सर के कमरपुर निवासी सूर्य देव राय के साथ हुई थी. शादी के बाद भी उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था.

इन्हें भी पढ़े

Shri Ram Katha and Ram Darbar Pran Pratishtha Mahotsav created a divine atmosphere.

भक्ति का महासंगम: श्री राम कथा और राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ने रचा दिव्य माहौल

March 21, 2026
मंत्री भूपेंद्र यादव

वन संरक्षण का अर्थ केवल पेड़ लगाना ही नहीं है बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करना भी है: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

March 21, 2026
प्रमुख सचिव, वित्त रमेश कुमार सुधांशु

चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था : प्रमुख सचिव

March 21, 2026
uptet

यूपीटीईटी-2026 का ऐलान, जुलाई में तीन दिन होगी परीक्षा

March 21, 2026
Load More

इस बारे में जब उसे पता चला तो उसने पति से बात की. दोनों के बीच इसे लेकर अक्सर झगड़ा होता था. वहीं, महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. वह पति और ससुराल वालों से बहुत परेशान हो गई थी. लेकिन फिर भी वह जैसे-तैसे सब कुछ बर्दाश्त कर रही थी.

पीड़िता ने बताया कि शनिवार देर रात भी पति के अवैध संबंधों को लेकर उसका ससुराल में झगड़ा हुआ. गुस्से में रविवार की अल सुबह पति सूर्य देव ने उस पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी. ससुराल वालों ने भी उसकी कोई मदद नहीं की. चीख-पुकार सुनकर चौकीदार और पड़ोसी वहां पहुंचे. उन्होंने आग को बुझाया और महिला को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे वाराणसी रैफर कर दिया गया है.

पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पति अभी फरार है. जबकि, ससुर कमलेश्वर राय को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पति को तलाशा जा रहा है. मामले की गंभीरता से जांच जारी है.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Sharad Yadav

शरद यादव: मंडल के पितामह!

January 16, 2023
Special status of Bihar

चर्चा का विषय बन गया है ‘बिहार विशेष राज्य का दर्जा’!

July 18, 2024

सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की होगी ओपन हार्ट सर्जरी 

December 24, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारतीय नौसेना को मिलेगी मजबूती, बेडे में शामिल होगा नया युद्धपोत
  • भक्ति का महासंगम: श्री राम कथा और राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ने रचा दिव्य माहौल
  • वन संरक्षण का अर्थ केवल पेड़ लगाना ही नहीं है बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करना भी है: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.