नई दिल्ली : मंदिर और मजार को लेकर जब भी कोई ऐसी कार्रवाई की बात सामने आई है हटाने के लिए तो हंगामा हुआ है। और प्रशासन को कारवाई से पीछे हटना पड़ा है। लेकिन आज देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसमें अतिक्रमण की चपेट में आ रहे मजार और मंदिर को पुलिस प्रशासन ने आसानी से बिना किसी हंगामे के वहां से हटाया। लेकिन उससे पहले दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी सुबोध गोस्वामी मंदिर के अंदर गए।
मूर्तियों को गाड़ी में रखवाया
सुबोध गोस्वामी ने श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना की। इसके बाद मूर्तियों को मंदिर से आदर पूर्वक निकालकर गाड़ी में रखा और उसके बाद वहां पर पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर चला। इसी तरह जो मजार अतिक्रमण की चपेट में आया था उसे भी हटाया गया। मौके पर डीसीपी जॉय तिर्की और पीडब्ल्यूडी की टीम के अलावा लोकल पुलिस के पारा मिलिट्री फोर्स भी मौजूद है। कोई भी अप्रिय घटना ना हो इसके लिए।
धार्मिक कमेटी से मीटिंग का बाद कार्रवाई
डीसीपी ने बताया कि जो रिलीजियस कमेटी होती है, उसके साथ मीटिंग हुई थी उसमें तय हुआ था कि यहां पर हटाने के लिए। हमने लॉएंड ऑर्डर को मेंटेन रखा, लोगों के सहयोग से यहां पर अतिक्रमण को हटाया गया है। इस सड़क पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक रहता है और अतिक्रमण हटने से लोगों को राहत मिल सकती है। फिलहाल अतिक्रमण को हटा दिया गया, अब जो मलवा वहां पर पड़ा हुआ है उसे हटाने का काम प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है।







