प्रकाश मेहरा
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो संघर्षरत समुदायों के बीच गोलीबारी में एक की मौत हो गई। यह घटना बुधवार रात इंफाल घाटी और पहाड़ी इलाकों में हुई गोलीबारी की घटनाओं में से एक थी। एक अन्य घटना में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी बुधवार रात तब हुई जब संदिग्ध उग्रवादियों ने आसपास के पहाड़ी इलाकों से कांगचुप पर हमला कर दिया। इसके बाद निचले इलाकों में ग्रामीण स्वयंसेवकों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।
ग्रामीण स्वयंसेवक की मौत के बाद महिलाओं ने राज्य में हिंसा के विरोध में गुरुवार को इंफाल में रैली निकाली और अंतर-एजेंसी एकीकृत कमान के अध्यक्ष को हटाने की मांग की। मणिपुर के राज्यपाल ने कुलदीप सिंह को राज्य और केंद्रीय बलों की एकीकृत कमान के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया था।







