Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली के स्मॉग टावर पर चढ़ी ‘लापरवाही की धुंध’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 7, 2024
in दिल्ली
A A
16
SHARES
541
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: ठंड के साथ-साथ पिछले कुछ दिनों में धुंध (स्मॉग) की चादर भी बढ़ी है, लेकिन इससे निपटने के इंतजाम भगवान भरोसे है. लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस स्मॉग टॉवर का उद्घाटन 2021 में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण से लड़ने के लिए किया था, वो कुछ दिनों से बंद पड़ा है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कनॉट प्लेस में मौजूद इस टावर को लगाने में 23 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, लेकिन दिसंबर 2023 की सैलरी का भुगतान न होने और दिल्ली सरकार की ओर से नौकरी की कोई लिखित गारंटी नहीं मिलने के कारण इसके संचालन में लगी कंपनी के कर्मचारियों ने अब इसे लॉक कर दिया है और अब इस टावर ने काम करना बंद कर दिया है.

इन्हें भी पढ़े

ताशकंद : आयोजित वर्ल्ड आर्मरेसलिंग कप 2026 में दिल्ली के लक्ष्मण सिंह भंडारी ने जीता स्वर्ण पदक

February 11, 2026
rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
police

सोशल मीडिया पर लापता लड़कियों को लेकर फैलाया जा रहा डर, दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

February 6, 2026
murder

जनकपुरी में गड्ढे ने ली युवक की जान, रातभर थानों के चक्कर काटता रहा परिवार, सुबह मिली मौत की खबर

February 6, 2026
Load More

13 स्टाफ हैं इस टावर पर तैनात

विबग्योर कंसल्टिंग नाम की एक कंपनी के 13 स्टाफ के पास इस स्मॉग टावर के संचालन का काम सौंपा गया था. इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए, यहां काम पर लगे इस कंपनी के कर्मचारियों में से एक महिपाल बिष्ट ने बताया, “यह टावर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) के अधीन है और हमारी कंपनी, विबग्योर कंसल्टिंग इस टावर का संचालन कर रही है, लेकिन पेमेंट की वजह से अप्रैल 2023 में भी टावर का संचालन बंद कर दिया गया था.”

कर्मचारी ने आगे बताया, “नवंबर 2023 में इस टावर को शुरू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिल्ली सरकार को फटकार पड़ने के बाद हमें डीपीसीसी की ओर से बुलाया गया और 8 नवंबर को हमने टावर फिर से चालू कर दिया, लेकिन बाद में हमें समय पर वेतन नहीं दिया गया. हमारा दिसंबर का वेतन अभी तक नहीं दिया गया है. इसके अलावा हमारी कंपनी को दिल्ली सरकार से कोई नौकरी की पुष्टि नहीं मिली है. ऐसी स्थिति में हमारे पास इस टावर को बंद करने का ही विकल्प बचा था.”

टावर में और भी कई तरह की असुविधाएं

कंपनी के कर्मचारियों ने यहां स्टाफ के लिए पीने के पानी और सुलभ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का मुद्दा भी उठाया. स्मॉग टावर को चलाने वाली टीम में शामिल विवेक उनियाल नाम के एक इलेक्ट्रीशियन ने बताया, “हमारे पास प्लायर और स्क्रूड्राइवर जैसे बुनियादी उपकरण भी उपलब्ध नहीं हैं. हमें कोई सुरक्षा गियर भी उपलब्ध नहीं कराया गया है.” टीम के कुछ सदस्यों ने ये भी बताया कि स्मॉग टावर भी अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर रहा है. टावर में लगे 5000 फिल्टर में से अधिकांश पुराने हैं और उन्हें बदलने की जरूरत है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

हर साल 15 लाख मौतों की वजह बन रहा जंगल की आग का प्रदुषण, शोध में हुआ खुलासा

November 28, 2024
income tex

एक ही मुर्गी बार-बार कई जगह हलाल!

May 23, 2023
traffic challan

रेंगते वाहनों में रोज उलझते अफसर

May 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अभिषेक शर्मा के फिट होने की दुआ क्यों कर रहा पाकिस्तान?
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां!
  • किसानों के लिए KCC में होने जा रहे ये 4 बड़े बदलाव, RBI का ऐलान!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.