Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत के खिलाफ बड़ी साजिश! मिजोरम रूट से म्यांमार पहुंच रहे विदेशी भाड़े के सैनिक

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 19, 2026
in राष्ट्रीय
A A
NIA
16
SHARES
535
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: एनआईए ने हाल में ही लखनऊ, कोलकाता और दिल्ली से गिरफ्तार किए गए सात विदेशी नागरिकों के मामले में मिजोरम सरकार से रिपोर्ट मांगी है। पुलिस की इंटेलिजेंस विंग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इन विदेशियों ने जनवरी के अंत से फरवरी के बीच म्यांमार के चिन राज्य में हथियार और ड्रोन ट्रेनिंग ली थी।

अधिकारी ने बताया कि चिन राज्य सूत्रों के माध्यम से इन विदेशी नागरिकों के खिलाफ भारत विरोधी गतिविधियों के सबूत मिले हैं। लेकिन इससे भी अधिक चिंताजनक बात यह है कि मिजोरम से म्यांमार की सीमा 404 किलोमीटर लंबी है, जहां विदेशियों का आना-जाना बेहद आसान हो गया है।

इन्हें भी पढ़े

us israel attack on iran

मिडिल ईस्ट जंग का असर अब हर घर तक- तेल, गैस के बाद दवाइयों और खाने की चीजों पर भी संकट गहराया

March 19, 2026
west bengal bjp

111 उम्मीदवारों के साथ बीजेपी का बड़ा दांव, क्या बंगाल में बदलेगा सियासी समीकरण ?

March 19, 2026

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, 13 जिलों में नए डीएम की नियुक्ति

March 19, 2026
indian navy

चीन-पाकिस्तान देखते रह गए और भारत ने हिंद महासागर में गाड़ दिया झंडा!

March 19, 2026
Load More

क्यों हो रही म्यांमार के रास्ते घुसपैठ?
उन्होंने बताया कि म्यांमार के चिन राज्य में सैन्य जुंटा का प्रभाव काफी कम हो गया है और वहां चिन नेशनल फ्रंट, चिन नेशनल आर्मी और अन्य स्थानीय मिलिशिया समूहों का नियंत्रण बढ़ गया है। इसी कारण निगरानी पूरी तरह संभव नहीं हो पा रही है।

पुलिस के खुफिया विभाग के अधिकारी ने बताया कि बॉर्डर का हिस्सा रही तियाऊ नदी इस समय इतनी उथली है कि बच्चे भी इसे पैदल पार कर सकते हैं। जिससे अवैध आवाजाही और अधिक आसान हो गई है।

विदेशियों को चाहिए होती है विशेष परमिट
भारत सरकार के नियमों के तहत मिजोरम में प्रवेश करने वाले विदेशियों को प्रोटेक्टेड एरिया परमिट की आवश्यकता होती है। जो कि अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम और जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में स्थित विशिष्ट सुरक्षा संवेदनशील क्षेत्रों में जाने वाले सभी विदेशियों के लिए अनिवार्य विशेष यात्रा दस्तावेज है। हालांकि भूटानी नागरिकों को कुछ छूट दी गई है।

खुफिया अधिकारी ने बताया कि हालांकि स्थानीय अधिकारी निगरानी को कड़ा कर रहे हैं, लेकिन राज्य में पहले से मौजूद लोगों को म्यांमार में प्रवेश करने में कोई खास कठिनाई नहीं होती है।

पहले से स्थापित पैटर्न
एनआईए के आंशका है कि गिरफ्तार किए गए सभी सात विदेशी नागरिकों ने यूरोप से ड्रोन म्यांमार के रास्ते भारत में लाने की कोशिश की। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के खुफिया विभाग के अधिकारी ने बताया कि मिजोरम के रास्ते विदेशी भाड़े के लड़ाकों को म्यांमार जाकर सैन्य प्रशिक्षण देना पहले से ही एक स्थापित पैटर्न बन चुका है।

रिटायर्ड ब्रिटिश कमांडो को किया गया था गिरफ्तार
यह मामला 19 जून, 2024 को आइजोल के लेंगपुई हवाई अड्डे पर रिटायर्ड ब्रिटिश एसएएस कमांडो डैनियल न्यूई की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया, जब उसके पास पुलिस को एक जिंदा गोली मिली। बाद की जांच से पता चला था कि पश्चिमी देशों के भाड़े के सैनिक मिजोरम के रास्ते म्यांमार जाकर चिन सशस्त्र समूहों को प्रशिक्षण दे रहे थे।

इस बीच भारत सरकार ने भारत-म्यांमार की पूरी 1,643 किलोमीटर लंबी सीमा पर बाड़ लगाने की योजना की घोषणा की है। मिजोरम पुलिस और खुफिया एजेंसियों का मानना है कि यह कदम सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी और समय पर उठाया गया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
यति नरसिंहानंद गिरी

हिंदुओं के लिये अपनो की मौत पर रोने का अधिकार खत्म कर रहे हैं मोदी-योगी: यति नरसिंहानंद गिरी

September 29, 2023
Hackers

आपके डाटा पर हैकरों की नजर, जानिए- सुरक्षा के लिए क्या उपाय हैं जरूरी

December 5, 2022
TV journalist

नारद जयंती विशेष : लोकहित ही पत्रकारिता का नारदीय सूत्र!

May 10, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सांप ज़हर केस में क्लीन चिट !
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर अब हर घर तक- तेल, गैस के बाद दवाइयों और खाने की चीजों पर भी संकट गहराया
  • 111 उम्मीदवारों के साथ बीजेपी का बड़ा दांव, क्या बंगाल में बदलेगा सियासी समीकरण ?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.