नई दिल्ली। सीबीआई ने एक स्कूल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में केस दर्ज किया है। सीबीआई अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा सहायता प्राप्त और वैदिक संस्कृत एग्रीकल्चरल एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित एक स्कूल में फर्जी दस्तावेजों के आधार शिक्षकों की नियुक्ति के मामले यह कार्रवाई की है।
अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले के सिलसिले में हाल ही में दिल्ली, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में 13 स्थानों पर छापेमारी की है। एजेंसी ने प्रारंभिक जांच के 14 महीने बाद एफआईआर दर्ज की, जिसमें पता चला कि वीएस एग्रीकल्चर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 18 रिक्तियों के मुकाबले 16 उम्मीदवारों की भर्ती की गई थी।







