Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

आलीशान दफ्तर बनाकर PM के नाम पर ठगी, युवती समेत आठ गिरफ्तार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 22, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
गिरफ्तार
23
SHARES
754
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कानपुर : बिना गारंटी और सस्ती दरों में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कल्याणपुर में एक कॉल सेंटर चलाकर लोगों को फंसाता था। ठगी के शिकार ज्यादातर ग्रामीण ही होते थे। एक महिला समेत आठ आरोपितों को पुलिस ने जेल भेजा है। आरोपितों ने अपराध से अर्जित धन से सम्पत्तियां भी बना ली हैं। पुलिस ने इनके पास से फर्जी दस्तावेज, पोस्टर, पंम्फ्लेट, मोबाइल फोन आदि सामग्री बरामद की है। गुडवर्क करने वाली टीम को डीसीपी वेस्ट ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि 18 अगस्त 2023 को चौबेपुर थाने में ग्राम मोहिनी निवादा निवासी सूर्य प्रकाश गौतम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उन्होंने गांव की दीवारों पर एक पोस्टर चिपका देखा था जिसमें बिना गारंटी और सस्ती दरों में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने की बात लिखी थी। 24 व 25 जुलाई को उन्होंने पोस्टर पर दिए गए नंबर से सम्पर्क किया तो उनकी बात संजीव नाम के युवक से हुई। जिसने खुद को कोटक महिन्द्रा बैंक नोएडा ब्रांच का बताया।

इन्हें भी पढ़े

Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
cm dhami

भाजपा सरकार के 4 साल, CM धामी ने याद किया पीएम मोदी का संकल्प

March 23, 2026
Load More

50 हजार रुपये लोन कराने के नाम पर आरोपितों ने अलग-अलग फाइल चार्जेज, प्रोसेसिंग फीस आदि के नाम पर सूर्य प्रकाश से 24 हजार ठग लिए। फिर मोबाइल नम्बर बंद कर दिया। डीसीपी को इसी तरह की कई और शिकायतें मिली तब उन्होंने जांच शुरू कराई। नम्बरों को ट्रेस करने के लिए वेस्ट की स्वाट, सर्विलांस और साइबर टीम को संयुक्त तौर पर लगाया गया।

पोस्टर में जो नम्बर दिए गए थे, उन्हें सर्विलांस पर लेने के बाद जानकारी हुई कि वह सभी कल्याणपुर में एक्टिव हैं। यहां पर पुलिस की टीमों ने छापेमारी की तो कॉल सेंटल चलता मिला। यहां से आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कई जिलों में चस्पा करते थे पोस्टर

आरोपियों ने कानपुर नगर व आस-पास जैसे कानपुर देहात, चित्रकूट, जौनपुर, बांदा, हरदोई, पीलीभीत, बहराइच, मिर्जापुर आदि जिलों में वह पोस्टर चस्पा करते थे। उनका टारगेट मुख्यता ग्रामीण ही होते थे।

क्या लिखा है पोस्टर में

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन- 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख तक का लोन। बिना गारंटी के मात्र 24 घंटे में। महिलाओं और छात्रों को विशेष छूट 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की। लोन हेतु सम्पर्क करे। 7267..88 इस नंबर पर।

ये बरामद हुआ

1.23 लाख रुपये, 16 मोबाइल फोन, 10 मोबाइल फोन (की पैड), 1 लैपटॉप, 5 चेकबुक, 2 क्यूआर कोड, 15 एटीएम कार्ड, 8 पहचान पत्र, 25 सिम कार्ड, 2 कार और 10 बंडल पम्फ्लेट बरामद किया गया है।

25 लाख जमीनें दो कारे खरीदी

डीसीपी वेस्ट ने बताया कि गिरोह ने अपराध से अर्जित किए गए धन से संपत्ति भी अर्जित की है। आरोपितों ने सिंहपुर में दस लाख कीमत की जमीन खरीदी है। इसके अलावा औरैया में 15 लाख की एक एकड़ जमीन भी खरीदी है। ठगी की रकम से एक अल्ट्रोज कार और एक आई 10 कार भी खरीद रखी है। 5 लाख रुपये में आरोपितों ने अपने ऑफिस की साज सज्जा कराई थी।

1.5 साल में 200 लोगों को बनाया शिकार

डीसीपी ने बताया कि गिरोह बीते डेढ़ साल से लोगों को ठगने का काम कर रहा था। 200 लोग अब तक इस गिरोह के शिकार हो चुके हैं। यह गिरोह छोटी छोटी रकम की ठगी करता था। गिरोह के चार खातों को पुलिस ने सीज किया है।

चार आपराधिक मामलों की मिली जानकारी

चौबेपुर, बिल्हौर, घाटमपुर और गोविंद नगर में आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी के चार मामले दर्ज हैं। डीसीपी के मुताबिक अन्य थानों से आरोपितों के अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Indian Navy officer Qatar

क़तर में गिरफ्तार भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को मौत की सज़ा, एक्शन में भारत सरकार

October 27, 2023

यूसीसी के बहाने सत्ता में आने के लिए ये है दुष्प्रयास

July 17, 2023
Preeti

वेकोलि की प्रीती ने साइकिल से पूर्ण की 700 KM की यात्रा

June 28, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.