नई दिल्ली: इंस्टाग्राम पर फिशिंग स्कैम चल रहा है जिसमें संवेदनशील जानकारी चोरी की जाती है और फ्रॉड का रास्ता खोल देता है। स्कैमर्स लोगों को लालच देकर मुफ्त आइटम, गिफ्ट या अकाउंट वेरिफिकेशन के नाम पर लिंक पर क्लिक करने का लालच देते हैं। यह आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को ट्रैक कर सकती हैं। रिसीव होने वाले मैसेज को वेरिफाई करें और अजनबी व्यक्ति से आए मैसेज पर सतर्क रहें। प्रोफाइल, वेरिफाइड अकाउंट, कंटेंट और फॉलोअर पर ध्यान दें। पर्सनल जानकारी और ओटीपी साझा न करें और अनजान व्यक्ति के साथ फोन का ओटीपी ना करें।
इंस्टाग्राम पर एक बड़ा फिशिंग स्कैम चल रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को लालच देकर संवेदनशील जानकारी चोरी की जाती है, जो किसी भी फ्रॉड का रास्ता खोल देता है। इंस्टाग्राम आज के दौर का सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहां बड़े पैमाने पर फ्रॉड चल रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आपको इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते वक्त कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए।
संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें
इंस्टाग्राम पर स्कैमर्स मुफ्त आइटम, गिफ्ट या फिर अकाउंट वेरिफिकेशन के नाम पर एक लिंक पर क्लिक करने का लालच देते हैं। उन लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को ट्रैक कर सकती हैं।
रिसीव होने वाले मैसेज को करें वेरिफाई
अगर आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मैसेज मिलता है, जिसे आप नहीं जानते हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। आपको उनकी प्रोफाइल की जांच करनी चाहिए। जैसे क्या वो वेरिफाइड अकाउंट है या नहीं। उसके कंटेंट और फॉलोअर पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर कुछ गलत लगता है तो उस मैसेज पर कोई प्रतिक्रिया ना दें।
कभी भी पर्सनल जानकारी साझा न करें
घोटालेबाज अक्सर आपके पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड की जानकारी जैसी पर्सनल जानकारी हासिल करने के लिए लालच देंगे। ऐसी जानकारी कभी भी डीएम या कमेंट के जरिए साझा न करें।
ना साझा करें ओटीपी
इंस्टाग्राम पर किसी तरह का वेरिफिकेशन नहीं होता है। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने फोन का ओटीपी साझा ना करें।







