सतीश मुखिया
मथुरा : अमृता देवी गुरदयाल सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित महोली रोड स्थित आशा हॉस्पिटल के द्वारा बाजना रोड नोहझील आशा हॉस्पिटल पर निशुल्क चिकित्सा शिविर डॉक्टर आरपी सिंह सोलंकी के निर्देशन में लगाया गया। शिविर में डॉक्टर नवीन सोलंकी जनरल सर्जन, डॉ प्रवीण सोलंकी व अन्य चिकित्सकों ने है।
शिविर में आए मरीजों का परीक्षण कर दवा देकर समस्याओं का निदान किया। शिविर में लगभग 85 मरीजों ने भाग लिया। शिविर में विभिन्न प्रकार के मरीजों की बीमारियों का निदान किया गया। इस दौरान सुरेश चौधरी, विवेक जिंदल, रामवीर सिंह चौधरी, डॉक्टर महेंद्र मीणा, गिरवर सिंह, प्रदीप सिंह, प्रदीप काका, पूरन पाठक, पुष्पेंद्र छोड़कर, डा राजकुमार सोलंकी, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।







