Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली : लड़की मदद मांगती रही, सड़क पर लड़का दौड़ा-दौड़ा कर मारता रहा चाकू

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 9, 2022
in जुर्म, दिल्ली
A A
murder
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l बवाना इलाके में दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से गोदकर एक युवती की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 18 वर्षीय दीपा के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का कहना है शादी की ना-नुकुर के विवाद में युवक ने इस हत्या को अंजाम दिया। युवती की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हुए। तभी इलाके में पट्रोलिंग कर रहे पुलिस वालों को किसी ने घटना की जानकारी दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, आरोपी वहां से फरार हो गया। लेकिन राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। खून से सने कपड़े भी मिले। आरोपी पेशे से ड्राइवर है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस अफसर के मुताबिक, आरोपी की पहचान बवाना के रामबीर(25) के रूप में हुई है। दरअसल, युवती दीपा परिवार के साथ इंद्रराज कॉलोनी में रहती थीं। परिवार मूलरूप से यूपी के फर्रुखाबाद का रहने वाला है। आरोपी भी वहीं का रहने वाला है। शुक्रवार रात को अपनी बहन की गुमशुदगी की शिकायत लेकर भाई थाने पहुंचा था। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन दोपहर 3 बजे से गायब है। पुलिस युवती के बारे में पता लगा ही रही थी कि रात करीब पौने बारह बजे बवाना पुलिस को एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की जानकारी मिली। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवती के शरीर पर चाकू से जगह जगह वार किए गए थे। वह तड़प रही थी। पुलिस युवती को तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरा वाकया ब्लॉक सेक्टर 2 बवाना के एक खाली प्लॉट में हुआ। इधर, मिसिंग लिखवाने आए भाई को अस्पताल में ले जाकर युवती की शिनाख्त कराई गई, जहां उसने शव को पहचान लिया।

इन्हें भी पढ़े

air pollution

8 सालों में सबसे अच्छा रहा दिल्ली में इस बार का AQI

November 1, 2025
Odd-Even returns in Delhi

दिल्‍ली में बैन किए गए वाहनों पर दूर कर लें कन्‍फ्यूजन!

November 1, 2025
पूर्व राजद नेता दुलारचंद यादव

फेफड़ा फटा, 7 पसलियाँ टूटीं, गोली सिर्फ पैर में… पोस्टमार्टम ने खोला राज !

November 1, 2025
Delhi Jal Board

अब KPMG के हाथों में दिल्ली जल बोर्ड के प्रोजेक्ट्स की निगरानी!

October 31, 2025
Load More

उधर, हमलावर का पीछा कर रही पुलिस टीम ने आरोपी को बवाना के बड़ा गोल चक्कर के पास से दबोच लिया। उसने पूछताछ में खुलासा किया कि उसका दीपा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। वह दीपा को भागकर शादी करने के लिए कह रहा था, लेकिन वह इससे इंकार कर रही थी। पुलिस ने बताया कि रामबीर माल ढोने वाला टेंपो चलाता है।

रेहड़ी लगाने वाले 42 वर्षीय चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि वह उस समय रोड से निकल रहे थे। रात 11:15 बजे एक लड़की चीखती चिल्लाती भाग रही थी। वो बचाने को कह रही थी। जबकि हमलावर हाथ में चाकू लिए उसके पीछे दौड़ रहा था। आरोपी ने पहले युवती को अपने टेंपो से कुचलने की कोशिश की। युवती वहां से जान बचाने के लिए भागी। युवती को भागते देख आरोपी टेंपो से उतर कर चाकू निकाल पीछे भागता रहा और चाकू मारता रहा। खून से लथपथ युवती जान बचाने ई-ब्लॉक के खाली मैदान में घुस गई। आरोपी भी वहां पहुंच गया और युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

एस डीएम को विधायक से है जान का खतरा

May 29, 2022
Aura Aarini Foundation

‘औरा आरिनी फाउंडेशन’ ने शुरू की बेसहारों को भयानक ठंड से राहत देने की मुहिम

January 14, 2025
pakistaan

क्या पाकिस्तान का दिवालिया होना तय है?

February 23, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 8 सालों में सबसे अच्छा रहा दिल्ली में इस बार का AQI
  • 22KM कम हो जाएगी आदि कैलाश की यात्रा, 1600 करोड़ होंगे खर्च
  • कभी नहीं लौटाने होंगे 10 हजार रुपये, 1.50 करोड़ महिलाओं को मिली मदद

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.