नई दिल्ली : वॉटर सप्लाई और मैनेजमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी ईएमएस लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार को रॉकेट सी तेजी आई है। कंपनी के शेयर मंगलवार को 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 437.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। ईएमएस लिमिटेड (EMS Limited) के शेयर शुक्रवार को 416.90 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी को 358.56 करोड़ रुपये के काम के लिए उत्तराखंड सरकार से लेटर ऑफ इंटेंट (LoA) मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत ईएमएस लिमिटेड को रायपुर और देहरादून में सीवेज सिस्टम डिवेलप करना है।
कंपनी को करना है यह काम
सीवरेज सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को रायपुर के लिए सीवेज सिस्टम का डिवेलपमेंट करना होगा और देहरादून में सेप्टेज मैनेजमेंट का काम है। कंपनी 5 साल के लिए ऑपरेशन और मेंटीनेंस का काम भी देखेगी। ईएमएस लिमिटेड सीवरेज के लिए सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने के साथ वॉटर सप्लाई मैनेजमेंट, वॉटर एंड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट्स, इलेक्ट्रिकल ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, रोड कंस्ट्रक्शन और इससे जुड़े काम करती है।
3 महीने पहले 211 रुपये के दाम पर आया है कंपनी का IPO
ईएमएस लिमिटेड का आईपीओ 3 महीने पहले ही आया है। कंपनी का आईपीओ 8 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और यह 12 सितंबर 2023 तक ओपन रहा। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 200 से 211 रुपये था। आईपीओ में कंपनी के शेयर 211 रुपये के दाम पर अलॉट हुए थे। ईएमएस लिमिटेड के शेयर 21 सितंबर 2023 को बीएसई में 281.55 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, एनएसई पर कंपनी के शेयर 282.05 रुपये पर लिस्ट हुए। ईएमएस लिमिटेड के शेयर 26 दिसंबर 2023 को बीएसई में 437.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। 3 महीने में ही कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 100 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं।







