Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल में सैकड़ों पदों को भरने की मंजूरी, यूजीसी पे स्केल मिलेगा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 29, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा कर्मचारी वर्ग के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट बागवानों और फल उत्पादकों को राहत प्रदान करने के लिए 15 जुलाई से एचपीएमसी के माध्यम से बिकने वाली पैकेज सामग्री कार्टन और ट्रे की खरीद पर 6 प्रतिशत उपदान प्रदान करने का निर्णय लिया गया। एचपीएमसी को इसके लिए 10 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया

वहीं, राज्य के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के शैक्षणिक, कार्मिक और अकादमिक स्टाफ के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की संशोधित वेतनमान योजना को लागू करने को स्वीकृति प्रदान की। 1 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2022 तक संशोधित यूजीसी वेतनमान से अनुमानित 337 करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ेगा। वर्ष 2021-22 के लिए इस मद में वार्षिक 113 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय होगा और चालू वित्तीय वर्ष की शेष अवधि के लिए यह 75 करोड़ रुपये होगा।  प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कार्यरत करीब 3,200 शिक्षकों की कई माह से लंबित यूजीसी पे स्केल मिलेगा।

इन्हें भी पढ़े

haridwar kumbh mela

कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु

March 14, 2026
clinic

आयुष्मान भारत योजना के नाम पर धोखाधड़ी, 2 अस्पतालों के खिलाफ हुआ एक्शन

March 14, 2026

विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!

March 13, 2026
Yati Narasimhanand Giri

वीडियो जारी कर यति नरसिंहानंद गिरी ने हिंदू नेताओं को सतर्क रहने की दी चेतावनी!

March 13, 2026
Load More

बेलदारों के 452 पदों को पंप ऑपरेटरों में बदला, न्यूनतम किराया घटाया
कैबिनेट ने जल शक्ति विभाग में बेलदार के 452 पदों को पंप ऑपरेटरों में बदलने और 31 दिसंबर 2020 तक 12 वर्ष या इससे अधिक नियमित सेवाकाल पूरा कर चुके जल रक्षकों, जिन्होंने शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं की है, उन्हें विभाग में शामिल करने का भी निर्णय लिया। कैबिनेट ने राज्य में यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत अब स्टेज कैरेज बस सेवाओं के तहत पहले दो किलोमीटर तक न्यूनतम बस किराया वर्तमान सात रुपये से घटाकर पांच रुपये करने को स्वीकृति प्रदान की। सीएम जयराम ठाकुर ने 30 जून को धर्मशाला कॉलेज के सभागार में राज्यस्तरीय कार्यक्रम ‘नारी को नमन’ के दौरान न्यूनतम किराया घटाकर पांच रुपये करने की घोषणा की थी।

780 आशा कार्यकर्ता भर्ती होंगी, कमला नेहरू अस्पताल में 164 अतिरिक्त पद सृजित
राज्य के लोगों को सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन और गैर-राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 780 आशा वर्कर नियुक्त करने का निर्णय लिया। कमला नेहरू राज्य अस्पताल, शिमला के नवनिर्मित 100 बिस्तर क्षमता के मातृ एवं शिशु देखभाल विंग के लिए विभिन्न श्रेणियों के 164 अतिरिक्त पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की ताकि माताओं एवं शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।

होमगार्ड कर्मचारियों का रैंक भत्ता बढ़ाया
कैबिनेट ने गृह रक्षक कर्मियों के रैंक भत्ते में बढ़ोतरी की भी स्वीकृति प्रदान की। अब कंपनी कमांडर को 30 रुपये के स्थान पर 50 रुपए प्रतिदिन, वरिष्ठ प्लाटून कमांडर/प्लाटून कमांडर को 24 रुपये के स्थान पर 40 रुपये, हवलदार को 18 रुपये के बजाय 30 रुपये और सेक्शन लीडर को 12 रुपये के स्थान पर 20 रुपये रैंक भत्ता मिलेगा। प्रदेश लोकल ऑडिट विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 54 पद सृजित कर भरने को भी स्वीकृति प्रदान की।

नए पुलिस जिला के गठन का फैसला
कैबिनेट ने नए पुलिस जिला नूरपुर के सृजन को भी स्वीकृति प्रदान की, जिसका मुख्यालय कांगड़ा जिला के नूरपुर में होगा। इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 39 पद सृजित कर भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं, शिमला जिला में लोक निर्माण विभाग के चौपाल मंडल के अंतर्गत सराहां में नया उपमंडल खोलने तथा इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 6 पद सृजित कर भरने को भी स्वीकृति प्रदान की। किन्नौर जिला के रिकांगपिओ में लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग का नया उपमंडल खोलने व रिकांगपिओ और शौंनटांग में दो नए अनुभाग खोलने तथा इनके लिए विभिन्न श्रेणियों के 8 पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की।

इन पदों को भरने की मंजूरी
बैठक में उद्योग विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से विस्तार अधिकारी (उद्योग) के 10 पद अनुबंध आधार पर भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। मंडी जिले के ढीम कटारू, धरोट, सरोआ, बागा चनोगी, मुराह और सैंज तथा कुल्लू जिला के मंगलौर में नव सृजित 7 रेशमकीट पालन केंद्रो के लिए माली/बेलदार के 7 पद भरने की स्वीकृति प्रदान की। बैठक में कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी में लोक निर्माण विभाग का नया मंडल खोलने तथा इसके क्रियान्वयन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों के सृजन कर उन्हें भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। शिमला जिला के ननखड़ी में लोक निर्माण विभाग का नया मंडल व  खोलीघाट में उप मंडल खोलने सहित आवश्यक पदों के सृजन तथा भरने का निर्णय लिया गया।

स्कूलों को अपग्रेड किया
कैबिनेट ने चंबा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जडेरा, मंगला और भाडल में नॉन मेडिकल संकाय की कक्षाएं शुरू करने और इनके लिए अनुबंध आधार पर प्रवक्ता के 7 पद सृजित करने को भी मंजूरी दी। बैठक में सोलन जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरेड़ में नॉन मेडिकल की कक्षाएं शुरू करने और इसके लिए अनुबंध आधार पर प्रवक्ता के तीन पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब शैक्षणिक खंड के अंतर्गत गुजर बस्ती छालूवाला गांव और शिलाई विधानसभा क्षेत्र में शैक्षणिक खंड बकरास के अंतर्गत हलान्हा गांव में नए प्राथमिक विद्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की। वहीं, चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खंगुरा एवं गढ़ गांव तथा चंबा विधानसभा क्षेत्र के बांगबेही गांव में नए प्राथमिक विद्यालय खोलने को भी स्वीकृति प्रदान की गई।  कैबिनेट ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के गौंडपुर और किशनकोट में नए  प्राथमिक विद्यालय खोलने को भी स्वीकृति प्रदान की। कैबिनेट ने कांगड़ा ज़िला के राजकीय स्नातक महाविद्यालय थुरल में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से विज्ञान विषय की कक्षाएं शुरू करने और इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पदों के सृजन व भरने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में चंबा जिले में छोटे बच्चों की सुविधा केलिए  गुवाड़, भुज्जा, साहलू, धनोटी, ताड़ी, खलोह और बयाला में नई प्राथमिक पाठशालाएं खोलने को अनुमोदन प्रदान किया गया।

तकनीकी विश्वविद्यालय में 51 पदों पर भर्ती
मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में विभिन्न श्रेणियों के 51 पदों को सृजित करने और भरने को मंजूरी दी। राष्ट्रीय कृषि बाजार (ईएनएएम) पोर्टल के तहत पंजीकृत व्यापारियों को बाजार शुल्क / उपयोगकर्ता शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट प्रदान करने का भी निर्णय लिया। स्वास्थ्य सुरक्षा एवं नियामक विभाग में सहायक आयुक्त और खाद्य सुरक्षा अधिकारी के तीन पदों को सृजित करने का निर्णय लिया गया। कांगड़ा के शाहपुर में उप रोजगार कार्यालय खोलने का निर्णय लिया। पशुपालन विभाग में अनुबंध के आधार पर रेडियोग्राफर और प्रयोगशाला तकनीशियन का एक-एक पद भरने के अलावा विभाग में अनुबंध आधार पर कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के दो पदों को भरने का निर्णय लिया गया।

397 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कामगार कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन
कैबिनेट ने यात्रियों को आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की ओर से 360 बसों के स्थान पर 397 बसों की खरीद करने को स्वीकृति प्रदान की। ऊना जिला की गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दियोली में क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए 10 बिस्तरों की क्षमता का स्वास्थ्य संस्थान खोलने को स्वीकृति प्रदान की। कैबिनेट ने राज्य में कार्यरत विभिन्न कर्मचारियों के मामलों पर विचार के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश कर्मचारी एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड का मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पुनर्गठन करने का भी निर्णय लिया, जिससे कि बेहतर शासन एवं प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  खुलेंगे
कैबिनेट ने कांगड़ा जिले के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुखड़ के गांव सुखड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 3 पद सृजित कर भरने की स्वीकृति भी प्रदान की। कांगड़ा जिले के अरला और बलोटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने व विभिन्न श्रेणियों के छह पद सृजित कर भरने का फैसला लिया। जिला कांगड़ा के नूरपुर क्षेत्र में फत्तू का बाग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और तीन पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने कुल्लू जिला के बंजार क्षेत्र में पशु औषधालय बाहु को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने और इसके सुचारू संचालन के लिए तीन पद सृजित कर उन्हें भरने को स्वीकृति प्रदान की।

पशु औषधालय होंगे अपग्रेड
बैठक में ऊना जिला की बढेरा, मंडी जिला के कोट कमराढा, कांगड़ा जिला के कंदरोड़ी और कोरोआ के पशु औषधालयों को पशु अस्पतालों में स्तरोन्नत करने और इन नव स्तरोन्नत पशु अस्पतालों के संचालन के लिए 12 पदों को सृजत कर भरने को मंजूरी प्रदान की। बैठक में मंडी जिले की थुनाग तहसील की ग्राम पंचायत झंडी के रोपा में नए पशु औषधालय को खोलने और इसके सुचारू संचालन के लिए दो पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की। मंडी जिला के टिपरा मं नया पशु औषधालय खोलने और इसमें आवश्यक पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति दी।

नए आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी
बैठक में कांगड़ा जिला के नुरपूर विधानसभा क्षेत्र के गांव मेहकर और गांव खेल तथा शिमला जिला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के गांव चौपाल में नए आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने को मंजूरी प्रदान की। इनके सुचारू संचालन के लिए नौ पदों को सृजित कर भरने की मंजूरी प्रदान की गई।  लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मैकेनिक डीजल, फिटर, पंप ऑपरेटर कम मैकेनिक, स्टेनोग्राफर और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट अंग्रेजी के नए ट्रेड शुरू करने और विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पदों को सृजित कर उन्हें भरने की स्वीकृति प्रदान की। चंबा जिला के भटियात विधानसभा क्षेत्र के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरनोटा में मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड शुरू करने को भी स्वीकृति प्रदान की। भाषा कला एवं संस्कृति विभाग में संस्कृत अनुभाग सृजित करने को स्वीकृति प्रदान की।  अर्की क्षेत्र के सायर व लाहौल-स्पीति  के त्रिलोकनाथ मेले को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा प्रदान करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

नई पुलिस चौकियां खुलेंगी
कैबिनेट ने मंडी जिले के औट पुलिस थाने के तहत गाड़गुशैणी में नई पुलिस चौकी खोलने को स्वीकृति प्रदान की। इसके संचालन के लिए छह पद सृजित कर उन्हें भरने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में कांगड़ा जिला के पुलिस थाना भवारना के तहत अस्थायी पुलिस चौकी धीरा को स्थायी पुलिस चौकी में परिवर्तित करने के साथ छह पद सृजित कर उन्हें भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में मंडी जिले की पुलिस चौकी रिवालसर को पुलिस थाने में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया गया। इसके के लिए विभिन्न श्रेणियों के आठ पदों को सृजित कर भरा जाएगा। बिलासपुर जिला के ब्रह्मपुखर में पुलिस थाना खोलने और विभिन्न श्रेणियों के पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया। पुलिस चौकी नम्होल इस पुलिस थाने के तहत कार्य करेगी।  बैठक में मंडी जिला में अस्थायी पुलिस चौकी डैहर को स्थाई पुलिस चौकी में परिवर्तित करने और इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के छह पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया। अस्थायी पुलिस चौकी थुरल को स्थायी पुलिस चौकी में परिवर्तित करने और इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के छह पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया। सिरमौर जिले के शिलाई में उपमंडल पुलिस अधिकारी का नया कार्यालय खोलने सहित छह पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
caste census

देश में क्यों हो रही हैं जातिगत जनगणना की मांग?

April 18, 2023
asteroid passes by earth

धरती के बगल से गुजरा एस्टेरॉयड, टकराने पर मच जाती तबाही

September 16, 2024
Mallikarjun Kharge

हिंदी की गोबरपट्टी में मल्लिकार्जुन खडग़े ही नहीं दक्षिण भी बेमतलब!

October 7, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में टेक कंपनियां, अब इनको बनाएगा निशाना
  • कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु
  • भारत के लिए संकटमोचक बना दोस्‍त रूस, पुतिन ने खोजा नया कूटनीतिक रास्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.