Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

कैसे हुस्‍न के जाल में फंस जाते हैं बड़े-बड़े तुर्रम खां?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 23, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
honey-trap
15
SHARES
487
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शोभा डे


हनीट्रैप में फंसे DRDO वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं। अन्यथा उनकी ‘वर्चुअल प्रेम कहानी’ कहानी हंसी का पात्र होती। प्रदीप ने पाकिस्‍तानी इंटेजिलेंस के ऑपरेटिव को ‘जारा दासगुप्‍ता’ समझकर गहरे राज बता दिए। पुणे में रहने वाले वैज्ञानिक को जून में DRDO की शिकायत पर अरेस्ट किया गया। उनपर ऑफिशियल्‍स सीक्रेट्स एक्‍ट (OSA), 1923 की धाराएं लगी हैं। महाराष्ट्र ATS ने DRDO वैज्ञानिक के खिलाफ 1,800 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। 203 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। 59 साल के शादीशुदा मजनू का बेटा है जो बालिग हो चुका है, आखिर वह सोच क्‍या रहे थे? जाहिर है, नैशनल सिक्योरिटी के बारे में तो नहीं! पाकिस्‍तानी जासूस ने अपने हैंडलर्स की मदद से प्रदीप कुरुलकर के सीने में दबी आग को हवा दी। प्रदीप की सेक्‍सुअल फैंटेसी को ‘जारा’ ऑनलाइन पूरा कर रही थी। प्रदीप की नजर में जारा लंदन में बैठी हुई थी। उसने एक टेक्‍स्‍ट में लिखा, ‘तुम मुझे अपनी ब्रह्मोस दिखाओ, बेब…. और मैं तुम्‍हें अपने बू*स दिखाऊंगी!

इन्हें भी पढ़े

HAL

HAL ने तैयार किया नया स्टील्थ क्रूज़ मिसाइल कॉन्सेप्ट, भारत की मारक क्षमता को मिलेगी और मजबूती

March 25, 2026
Railway

रेल टिकट रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव, इस तारीख से होगा लागू

March 25, 2026
pm modi

लोकसभा में इन 4 चार बिल पर चर्चा करेगी मोदी सरकार!

March 24, 2026
gas cylinder

अब हर घर तक पहुंचेगा सिलेंडर, सरकारी कंपनियां बना रही हैं ये धांसू प्लान

March 24, 2026
Load More

कुरुलकर ने इश्कबाजी में ब्रह्मोस से लेकर अग्नि 6 मिसाइल लॉन्चर और अन्‍य मिसाइल व डिफेंस सिस्‍टम से जुड़ी बेहद गोपनीय जानकारियां लीक कर दीं। फोटोज, डायग्राम और वीडियोज भी भेजे। एक पाकिस्‍तानी लैला ने देसी मजनू को ऐसा बेवकूफ बनाया कि वह सही-गलत की सुध खो बैठा।

हनीट्रैप में कैसे फंस जाते हैं बुजुर्ग?

अभी तक यह भी साफ नहीं कि ये दोनों विदेशी जमीन पर कभी मिले भी थे या नहीं। हालांकि, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। DRDO वैज्ञानिक से राज उगलवाने के लिए सेक्सटिंग ही काफी साबित हुई। जी हां, इतना आसान है! कुरुलकर के फोन का फोरेंसिक एनालिसिस करने वाली एजेंसियां बता रहीं हैं कि ऐसी आपत्तिजनक स्थितियां उसके लिए नई नहीं थीं। कुरुलकर के कई एक्‍स्‍ट्रा-मैरिटल अफेयर रहे हैं, एक महिला तो DRDO वेंडर थी। आखिरी खास उम्र के बुजुर्गों को हो क्‍या रहा है?

83 साल के अल पचीनो ने हाल ही में पुष्टि की कि उनकी 29 साल की गर्लफ्रेंड नूर अलफल्‍लाह पेट से हैं। पचीनो एक और सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो की राह पर हैं जो 79 की उम्र में सातवें बच्‍चे के पिता बने। हाई प्रोफाइल बूढ़े ऐलान ऐसे करते हैं जैसे कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली हो। 80 प्लस की उम्र में पिता बनकर वह अपनी यौन क्षमता का प्रदर्शन करना चाहते हैं? उनमें से कुछ तो परदादा तक बन चुके हैं।

बुढ़ापे में यौन क्षमता का प्रदर्शन क्‍यों

बात लिबिडो या कामेच्‍छा की करें तो दिवंगत सिल्वियो बर्लुस्कोनी को कौन भूल सकता है? इटली के पीएम रहे बर्लुस्कोनी ने 86 साल की उम्र में दम तोड़ा। अपनी 33 साल की गर्लफ्रेंड मार्टा फसीना के लिए वसीयत में 100 मिलियन डॉलर छोड़ गए। उन्हें यह पता था कि फैसले की आलोचना होगी, एक लेटर में उन्होंने ऐसा लिखा भी था।

प्रदीप कुरुलकर एक इंटेलिजेंट, पढ़ा-लिखा, सोच-विचार करने वाले व्‍यक्ति हैं, मगर महत्वपूर्ण फैसलों में हार्मोन्‍स की सुनते हैं। वह गाना याद है, मैं क्‍या करूं राम मुझे बुड्ढा मिल गया? DRDO वैज्ञानिक ने न सिर्फ टॉप-सीक्रेट वेपंस प्रोग्राम की डीटेल्‍स शेयर कीं, बल्कि दो साथी वैज्ञानिकों के नंबर भी ‘जारा’ को बता दिए। कुरुलकर ऐसी बेवकूफी करने वाले पहले शख्स नहीं। इतिहास, किताबों और फिल्मों में ऐसी महिला जासूसों की कहानियां भरी पड़ी हैं जो प्राइवेट पार्ट्स से सोचने वाले पुरुषों के लिए मुसीबत बनीं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

पद्म भूषण सम्मान की बधाई देने भगत सिंह कोश्यारी के आवास पहुंचे सीएम धामी

January 31, 2026
arrest

जेल सुधार की दरकार

December 6, 2022

परिवर्तनशील विश्व में भारत का बढ़ता वर्चस्व

November 22, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.