Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

कैसे हुई दंगल की ‘छोटी बबीता’ की मौत?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 17, 2024
in मनोरंजन
A A
Suhani Bhatnagar
12
SHARES
412
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्यारी और चुलबुली सी दंगल की छोटी बबीता फोगाट याद है? जिसके डायलॉग पर तालियों से थिएटर गूंज उठा था. इस यादगार किरदार को निभाने वाली सुहानी भटनागर नहीं रहीं. 19 साल की उम्र में फरीदाबाद के एम्स में उन्होंने दम तोड़ दिया. आइए बताते हैं आखिर सुहानी भटनागर को क्या हुआ था और उनके परिवार में कौन कौन था और करियर जर्नी कैसी थी

‘दंगल’ में चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया फरीदाबाद के एम्स में उनका इलाज चल रहा था.’दंगल’ में उन्होंने छोटी बबीता फोगाट का रोल अदा किया था.उनके रोल को लोगों ने खूब पसंद भी किया था. मगर सिर्फ 19 साल की उम्र में शनिवार को उनका निधन हो गया. आइए बताते हैं आखिर किस वजह से’दंगल’ की सुहानी भटनागर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और वह कैसे पॉपुलर हुईं.

इन्हें भी पढ़े

dhurandhar 2

‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा साउथ की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का 9 साल पुराना रिकॉर्ड

March 29, 2026
series

क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

March 25, 2026
aditya dhar

बॉक्स ऑफिस के असली ‘धुरंधर’ तो आदित्य धर हैं, कमाल का है ट्रैक रिकॉर्ड

March 24, 2026
dhurandhar 2

धुरंधर 2: क्या सच में उजैर बलोच के गैंग में घुसकर पाकिस्तान में तबाही मचा चुका है हमजा जैसा इंडियन स्पाई?

March 20, 2026
Load More

17 फरवरी को सुहानी भटनागर ने अंतिम सांसे ली. एक्ट्रेस के नन्ही से उम्र में इस तरह जाने से उनका परिवार काफी सदमे में हैं. सुहानी के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. इस बीच सुहानी के फैंस ये सर्च कर रहे हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या था. सुहानी भटनागर की मौत का कारण ‘दैनिक भास्कर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिन पहले सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar Death Reason) का पैर में फ्रैक्चर हुआ था. इस चलते उनकी जो दवाइयां चल रही थीं उनके रिएक्शन की वजह से उनके पूरे शरीर में पानी भर गया. हालत ये हो गई कि वह लगातार बीमार सी थीं. आखिरकार शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया.

बुरी तरह सदमे में परिवार

बताया जा रहा है कि वह परिवार के साथ फरीदाबाद में ही रहती थीं. सेक्टर 15 में अजरौंदा शमशान घाट में एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार होगा. फिलहाल एक्ट्रेस का परिवार बातचीत करने के हालत में नहीं है. न ही कुछ खास उनके निधन के कारण का पता चल पाया है.

कौन थीं सुहानी भटनागर

सुहानी भटनागर ने बॉलीवुड में साल 2016 में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से ही डेब्यू किया था. इस फिल्म में वह जायरा वसीम के साथ छोटी बबीता फोगाट का रोल प्ले करती दिखी थीं. फिल्म से पहले उन्होंने कई टीवी ऐड्स में काम भी किया था. एक्ट्रेस की मां का नाम पूजा भटनागर हैं जो फरीदाबाद में ही फैमिली के साथ रहती हैं. एक्ट्रेस का एक छोटा भाई भी है, जिनके वह काफी करीब थीं.

क्यों हो गईं फिल्मों से दूर

सुहाना भटनागर को ‘दंगल’ से इतना प्यार मिला था कि उन्हें धड़ाधड़ रोल मिल रहे थे. लेकिन परिवार और वह चाहती थीं कि पढ़-लिखकर ही वह इस इंडस्ट्री में वापस आए. यही वजह थी कि वह फिल्मों से दूर हो गई थीं. लेकिन कई इंटरव्यू में उन्होंने ये जरूर कहा था कि वह पढ़ाई खत्म करने के बाद फिल्मों में जरूर आएंगी. मगर उनका ये सपना सपना रह गया.

बहुत ही सिंपल सी जिंदगी थी

सुहानी भटनागर ने बेशक कई ऐड्स और देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक में काम किया था लेकिन वह बहुत ही सिंपल लाइफ जीती थीं. वह चकाचौंध में कभी खोना नहीं चाहती थीं. वह सोशल मीडिया पर भी कम ही एक्टिव रहती थीं. साल 2021 के बाद से उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट ही नहीं किया था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
VC Prof. Surekha Dangwal

यूसीसी पंजीकरण का निवास प्रमाणपत्र से संबंध नहीं : प्रो. सुरेखा डंगवाल

February 6, 2025
circular economy

चक्रीय अर्थव्यवस्था की आवश्यकता क्यों?

July 9, 2024

आइकॉनिक साड़ी

December 19, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.