Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

वेनेजुएला के पास कितना तेल है? सऊदी अरब से भी बड़ा है इसका खजाना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 3, 2026
in विश्व
A A
oil does Venezuela
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिका की ओर से वेनेजुएला पर किए गए हवाई हमलों के बाद एक बार फिर दुनिया नई जंग के मुहाने पर खड़ी नजर आ रही है. रूस-यूक्रेन और इजरायल युद्ध के बाद अब लोगों को आशंका है कि दुनिया के इस हिस्से में भी अशांति और टकराव बढ़ सकता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे तेल सबसे बड़ा कारण हो सकता है. उनका कहना है कि अमेरिका की नजर लंबे समय से वेनेजुएला के प्राकृतिक संसाधनों पर टिकी हुई है और इसी रणनीतिक हित के चलते हालात इस स्तर तक पहुंचे हैं.

इन्हें भी पढ़े

Himalaya

हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी

April 1, 2026
nato

अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

April 1, 2026
Strait of Hormuz

ईरान के ‘टोल प्लान’ से जंग का नया मुद्दा बना होर्मुज?

April 1, 2026
nasa moon mission

54 साल बाद आखिर नासा को मून मिशन की जरूरत क्यों पड़ी?

April 1, 2026
Load More

दुनिया की राजनीति में जब भी तेल का जिक्र आता है, जहन में अक्सर मध्य पूर्व या अमेरिका के टेक्सास जैसे इलाकों की तस्वीर उभरती है. लेकिन हकीकत यह है कि तेल का सबसे बड़ा खजाना किसी अरब देश में नहीं, बल्कि दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला में है. यही वजह है कि आज अमेरिका और वेनेज़ुएला के बीच बढ़ता तनाव सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि तेल से गहराई से जुड़ा हुआ माना जा रहा है.

वेनेजुएला के पास कितना तेल है?

अमेरिकी ऊर्जा एजेंसी US Energy Information Administration के मुताबिक, वेनेजुएला के पास करीब 303 अरब बैरल कच्चे तेल का प्रमाणित भंडार है. यह दुनिया के कुल तेल भंडार का लगभग पांचवां हिस्सा माना जाता है. यानी पृथ्वी पर मौजूद किसी भी देश के मुकाबले वेनेजुएला के पास सबसे ज्यादा साबित तेल भंडार हैं. तुलना करें तो इराक और सऊदी अरब जैसे देशों के भंडार इससे काफी कम हैं.

इतना तेल, फिर भी कम उत्पादन क्यों?

तेल के इस अथाह खजाने के बावजूद वेनेजुएला आज सिर्फ करीब 10 लाख बैरल तेल रोज़ाना निकाल पा रहा है, जो वैश्विक उत्पादन का एक प्रतिशत से भी कम है. यह उत्पादन उस स्तर से बहुत नीचे है, जो कभी 30 लाख बैरल प्रतिदिन से ज्यादा हुआ करता था. इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध, आर्थिक संकट, निवेश की कमी और जर्जर होती ऊर्जा संरचना मानी जाती है.

वेनेजुएला का ज्यादातर तेल हेवी और खट्टा (सॉर) क्रूड है. इसे निकालना और रिफाइन करना आसान नहीं होता. इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक और भारी निवेश की जरूरत होती है, जो आमतौर पर बड़ी अंतरराष्ट्रीय तेल कंपनियों के पास होता है. लेकिन प्रतिबंधों के चलते ये कंपनियां वेनेज़ुएला में काम नहीं कर पा रही हैं.

अमेरिका के लिए वेनेजुएला का तेल क्यों अहम?

अमेरिका भले ही दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश हो, लेकिन उसकी रिफाइनरियां खास तरह के तेल पर निर्भर हैं. अमेरिका ज्यादातर हल्का और मीठा कच्चा तेल निकालता है, जो पेट्रोल बनाने में तो उपयोगी है, लेकिन डीजल, डामर और भारी औद्योगिक ईंधन के लिए हेवी क्रूड जरूरी होता है. यही वह श्रेणी है, जिसमें वेनेज़ुएला का तेल बेहद अहम माना जाता है.

डीजल की वैश्विक कमी और रूस जैसे देशों पर लगे प्रतिबंधों के बीच वेनेज़ुएला का तेल अंतरराष्ट्रीय बाज़ार के लिए एक बड़ा विकल्प बन सकता है. इसी वजह से कई विश्लेषक मानते हैं कि अगर वेनेज़ुएला में पश्चिम समर्थक सरकार आती है, तो वहां का तेल न सिर्फ बाजार को राहत दे सकता है, बल्कि भू-राजनीतिक संतुलन भी बदल सकता है.

क्यों है वेनेजुएला का तेल इतना कीमती?

वेनेजुएला का तेल सिर्फ मात्रा में ही नहीं, बल्कि रणनीतिक महत्व में भी बेशकीमती है. यह तेल रूस जैसे देशों पर निर्भरता कम कर सकता है, वैश्विक कीमतों को स्थिर कर सकता है और बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के लिए ऊर्जा सुरक्षा का नया रास्ता खोल सकता है. यही वजह है कि वेनेजुएला का तेल केवल एक प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि वैश्विक राजनीति की सबसे अहम चाबी बन चुका है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

स्मृति ईरानी: राहुल-राहुल रटते-रटते छूटी रे अमेठिया!

June 4, 2024
आचार संहिता

स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए ‘एक देश एक चुनाव’ है जरूरी!

February 14, 2025
Sperm will be prepared in the lab

लैब में तैयार होंगे स्पर्म, निसंतान पुरुष भी बन पाएंगे पिता!

June 6, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.